{"_id":"6436595539e933982f0932eb","slug":"antisocial-elements-damaged-statue-of-babasaheb-at-lakhanpur-golambar-in-saran-angry-villagers-blocked-road-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सारण में लखनपुर गोलंबर पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सारण में लखनपुर गोलंबर पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने जाम की सड़क
Wed, 12 Apr 2023 12:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:45 PM IST
सार
सारण के मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलंबर में बुधवार को असामाजिक तत्वों ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोशित हो गए। इसके बाद ग्रामीण सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
बाबासाहेब की क्षतिग्रस्त मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सारण में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर संप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है। यहां बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। यह घटना मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलंबर की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 227 ए राम-जानकी पथ पर आवागमन ठप कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी है। पूर्व मुखिया ललन मांझी ने कहा कि बुधवार की सुबह पता चला कि लखनपुर गोलंबर पर स्थापित अंबेडकर जी की मूर्ति अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची मशरक थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और वरीय पदाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस तरह की यह दूसरी घटना है, जहां पर महापुरुषों की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और उसे बदरंग करने की कोशिश की गई है। इसके पहले असामाजिक तत्वों ने भिखारी ठाकुर की प्रतिमा को भी बदरंग करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन