फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   annu shukla wife of munna shukla creats dramatic scene on stage

बाहुबली की विधायक बीवी ने मंच पर ओढ़ा कफन

Wed, 09 Apr 2014 03:33 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
annu shukla wife of munna shukla creats dramatic scene on stage

एक वक्त था जब बिहार की राजनीति में मुन्ना शुक्ला की तूती बोलती थी। उनकी पत्नी अन्नू शक्ला लालगंज से विधायक रहीं। फिर एक दिन जेडीयू ने उनको वैशाली से टिकट देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


इस बात से अन्नू इतनी खफा हुईं कि उन्होंने पार्टी छोड़ कर वैशाली से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। अन्नू जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रही हैं। उन्होंने एक जनसभा में जनता से भावुक अपील करते हुए कफन ओढ़ लिया।

विज्ञापन

कफन ओढ़ कर मांगे वोट

annu shukla wife of munna shukla creats dramatic scene on stage

अन्नू शुक्ला ने वैशाली में एक जनसभा के दौरान खुद पर सफेद कपड़ा डाल लिया। उन्होंने आंखों में आंसू लेकर जनता से अपील कर डाली वोटों की।

उन्होंने खुद पर कफन डाला और मरने की बात करने लगीं। भीड़ में हलचल थी, लोग उनको देख रहे थे, कुछ हंस रहे थे और कुछ भावुक थे।

काफी देर तक ये सब चलता रहा, भीड़ से एक बुजुर्ग उठे और अन्नू शुक्ला से वो कपड़ा छीना, भीड़ ने भी हाथ उठा कर समर्थन जताया, तब जाकर अन्नू शांत हुईं।

आखिर कौन हैं अन्नू शुक्ला

annu shukla wife of munna shukla creats dramatic scene on stage

बिहार के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला लालगंज की विधायक हैं। अन्नू वैशाली लोकसभा सीट से टिकट मांग रही थीं, इस मांग को नीतीश ने ठुकरा दिया जिससे खफा होकर अन्नू ने पार्टी छोड़ दी।

34 साल की अन्नू 12वीं पास हैं और उन पर भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। अन्नू पर आईपीसी की धारा 147, 148, 447, 427, 379 के तहत मामले चल रहे हैं।

2010 में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर जीत दर्ज कराई थी। उन पर जेडीयू में रहते हुए अपने पति की मदद के भी आरोप लगे थे।

विज्ञापन

मुन्ना शुक्ला का भी परिचय पढ़ें

annu shukla wife of munna shukla creats dramatic scene on stage

मुन्ना शुक्ला फिलहाल पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्‍या के मामले में जेल में हैं। उन पर जेल से रंगदारी मांगने का भी आरोप लगा था।

2005 में उन्होंने लोकजनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था और बाद में जेडीयू में शामिल हो गए थे। अक्तूबर 2005 में वो फिर से विधायक बने जेडीयू के टिकट पर।

लालगंज सीट पर उनके जेल जाने के बाद उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला को जेडीयू ने लड़ाया और वो जीत भी गईं।

जेल में रहकर भी मुन्ना शुक्ला चर्चा में रहते हैं। कभी बैरक से सिम मिलने के कारण और कभी रंगदारी मांगने के कारण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed