फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ANM nursing women protest outside Health Minister residence in Patna, Bihar

बिहार: पटना में स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर स्वास्थ्य कर्मियो ने विरोध-प्रदर्शन किया

Sun, 30 Aug 2020 02:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Aug 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
ANM nursing women protest outside Health Minister residence in Patna, Bihar
एएनएम नर्सिंग की महिलाओं ने किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : ANI

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एएनएम नर्सिंग की महिलाओं ने नियुक्ति की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। एएनएम नर्सिंग की महिलाओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कीं।

विज्ञापन


एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि "2016 में 6,300 वेकेंसी निकाली गई थी, जिसमें से 2000 को ही नियुक्त किया गया। हम नियुक्ति की मांग को लेकर यहां आए हैं। मंत्रीजी कहते हैं कि पैसा नहीं है। हम परेशान हैं।"
विज्ञापन

महिला स्वास्थय कर्मियों ने बताया कि प्रदेश सरकार कई वर्षों से एएनएम की बहाली नहीं कर रही है। सरकार को जल्द से जल्द बहाली करनी चाहिए। 

बता दें कि इससे पहले मंगलवार (25 अगस्त) को भी राज्य में संविदा पर काम कर रहे एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों ने आज स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। एएनएम स्वास्थ्य कर्मी पिछले काफी समय से नियमित नियुक्ति और समान वेतन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे सामान्य श्रेणी के कर्मचारियों से कहीं अधिक काम करते हैं। इसके बावजूद उन्हें वेतन कम दिया जाता है। इतना ही नहीं वर्षो से संविदा पर काम करने के बाद भी सरकार उन्हें नियमित करने के बारे में नहीं सोच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed