फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Angry nephew killed uncle for not getting pocket money in Muzaffarpur; beaten to death with bricks and stones

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में जेब खर्च न मिलने से नाराज भतीजे ने चाचा की हत्या की; ईंट-पत्थर से पीटकर ली जान

Wed, 24 May 2023 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 May 2023 02:04 PM IST
सार

औराई पुलिस ने बताया कि भतीजे ने चाचा की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक 65 साल का बुजुर्ग है, जो दिल्ली रहा करते थे। कल अपने गांव लौटे थे। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Angry nephew killed uncle for not getting pocket money in Muzaffarpur; beaten to death with bricks and stones
मृतक चंदेश्वर ठाकुर और मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में महीने का जेब खर्च नहीं मिलने से नाराज भतीजे ने अपने सगे चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह मामला औराई थाना क्षेत्र के बसुआ गांव का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी औराई थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची औराई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फिर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के चंदेश्वर ठाकुर (65) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंदेश्वर एक दिन पहले ही गांव लौटे थे। वह सपरिवार दिल्ली में रहते थे। उनकी दो बेटी और तीन बेटे हैं। मंगलवार को सभी खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी उनका भतीजा मनोहर आया। मनोहर ने उनसे जेब खर्च मांगा। लेकिन चंदेश्वर ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। उसके बाद मनोहर ने उस पर हमला कर दिया। उसे ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


घटना के अगले दिन बुधवार को घर में शव देख कर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोपी मनोहर कुमार को खदेड़ कर पकड़ लिया। फिर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि चंदेश्वर दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते थे। कल देर शाम दिल्ली से लौटे थे। खाना खाकर सो रहे थे। उसी दौरान भतीजे ने उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। हम लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बाहर से आने के बाद मनोहर ने जेब खर्च की मांग की थी, नहीं देने उनकी हत्या की गई है।


वहीं, औराई पुलिस ने बताया कि भतीजे ने चाचा की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक 65 साल का बुजुर्ग है, जो दिल्ली रहा करते थे। कल अपने गांव लौटे थे। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed