फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anger over the attitude of the police in the murder: Uproar in front of CM Nitish who arrived at a function

मर्डर में पुलिस के रवैए पर गुस्सा: मूर्ति अनावरण में पहुंचे सीएम नीतीश के सामने जमकर हंगामा

Sat, 03 Dec 2022 05:35 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 03 Dec 2022 05:35 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने लोगों ने जमकर हंगामा किया। डीएसपी की गाड़ी रोककर लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कैसे एक युवक की हत्या को पुलिसिया कार्यशैली में आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया जा रहा है

विज्ञापन
Anger over the attitude of the police in the murder: Uproar in front of CM Nitish who arrived at a function
सीएम के काफिले के सामने खड़े प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह जनपद में एक मूर्ति अनावरण के लिए पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने लोगों ने जमकर हंगामा किया। डीएसपी की गाड़ी रोककर लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कैसे एक युवक की हत्या को पुलिसिया कार्यशैली में आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर मची रही अफरातफरी

शनिवार को मुख्यमंत्री रामभवन में स्व. रामनंदन प्रसाद सिंह उर्फ रामबाबू की मूर्ति के अनावरण के लिए एकंगरसराय पहुंचे थे। रामबाबू के पौत्र और राज्य के महाधिवक्ता ललित किशोर के साथ वहां जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी वहां मौजूद थे। यहां मुख्यमंत्री के सामने लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक हत्या मामले में पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए तख्तियों के साथ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। हंगामा के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी रही।

विज्ञापन

सीएम के काफिले को निकालने में हुई मुश्किल

एक माह पूर्व अभिचरण पासवान के 25 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार भारती उर्फ़ जिल्ला की हत्या कर शव को गांव में ही पेड़ से लटका दिया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। इसी बात को लेकर परिजनों ने कार्यक्रम में हंगामा किया, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed