Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anant Singh daughter wedding today: event Shivangi Singh and Rishikesh Singh, Nadwan, Mokama, Patna

अनंत सिंह की बेटी की शादी आज: बिहार का सबसे चर्चित इवेंट शुरू; शिवांगी की शादी में क्या-क्या अलग होगा?

Wed, 25 Nov 2026 09:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Nov 2026 09:11 AM IST
सार

Anant Singh: बाहुबली विधायक आनंद सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज है। 151 गाड़ियों का काफिला बारात में होगा। शादी से पहले उपहारों की बारिश भी होगी। जानें, हर अपडेट।

विज्ञापन
Anant Singh daughter wedding today: event Shivangi Singh and Rishikesh Singh, Nadwan, Mokama, Patna
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश सिंह से आज होने वाली है। इसके लिए बाढ़ के नदवां गांव स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास पर भव्य तैयारियां की गई हैं। करीब 10 बीघा जमीन में पंडाल तैयार किया गया है। चार लाख लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। मेहमानों को 140 से अधिक व्यंजन परोसे जाएंगे। वीआईपी मेहमानों के लिए अलग से पंडाल बनाए गए हैं। यहां 30 स्टॉल लगाए गए हैं। तीन दिन पहले से ही 500 से अधिक हलवाई भोजन तैयार करने में जुटे हैं। सुबह 10 बजे से भोज शुरू हो जाएगा।

खास बात यह है कि शादी समारोह शुरू होने से पहले घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता दोपहर दो बजे होगी। जीतने वाले घुड़सवार को बाहुबली अनंत सिंह खुद सफेद रंग की महिंद्रा थार गाड़ी उपहार में देंगे। प्रतियोगिता में बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी घुड़सवार पहुंचे हैं।

विज्ञापन


दूल्हा ऋषिकेश सिंह 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बारात लेकर नदवां पहुंचेंगे
घुड़दौड़ प्रतियोगिता के समापन के बाद सभी लोग बारात के स्वागत की तैयारियों में जुट जाएंगे। बारात पटना के बिहटा स्थित कृष्णानगर से आएगी। रात आठ बजे तक दूल्हा ऋषिकेश सिंह 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बारात लेकर नदवां पहुंचेंगे। बारातियों का स्वागत भी खास अंदाज में किया जाएगा। रात नौ बजे वरमाला का कार्यक्रम निर्धारित है। वरमाला का मंच जयपुर की थीम पर तैयार किया जा रहा है। जयमाला मंच के सामने मैदान में रेस्टोरेंट की तर्ज पर विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, अनंत सिंह खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। वरमाला के बाद विवाह की रस्में शुरू होंगी। इस दौरान बारातियों और अन्य मेहमानों के भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। बारातियों के लिए विशेष व्यंजनों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में बिहार के नामी कलाकार शामिल होंगे। अनंत सिंह ने पहले ही कहा था कि शादी में बिहार के ही नहीं बाहर के राज्यों के भी लोग आएंगे। उन्होंने सियासी गलियारे के सभी बड़े नामों को न्यौता भेजा है। तिलकोत्सम में भी कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल हुए थे। आज भी कई बड़े दिग्गज कार्यक्रम में आएंगे। इसके अलावा फिल्म अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, गायक गुंजन सिंह के अलावा कई सेलिब्रेटी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भीड़ नियंत्रण के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई
शादी समारोह में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इलाके में जाम की समस्या न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मोर्चा संभालेंगे। वहीं, तीन हजार से अधिक निजी बाउंसर मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। हेलीपैड स्थल पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed