{"_id":"643502c7aa0dc7285506e09b","slug":"anand-mohan-singh-bahubali-former-mp-anand-mohan-out-on-parole-again-now-son-anand-is-engaged-ceremony-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anand Mohan : फिर पेरोल पर बाहर आए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन, अब बेटे चेतन आनन्द की है सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anand Mohan : फिर पेरोल पर बाहर आए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन, अब बेटे चेतन आनन्द की है सगाई
Tue, 11 Apr 2023 12:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:18 PM IST
सार
6 महीने में तीसरी बार पेरोल पर फिर से बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन मंडल कारा सहरसा से बाहर आए हैं। इस बार अपने बेटे राजद विधायक चेतन आनंद की सगाई को लेकर उन्हें 15 दिनों का पेरोल मिला है।
विज्ञापन
जेल से बाहर निकलते बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
6 महीने में तीसरी बार पेरोल पर फिर से बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन मंडल कारा सहरसा से बाहर आए हैं। इस बार अपने बेटे राजद विधायक चेतन आनंद की सगाई को लेकर उन्हें 15 दिनों का पेरोल मिला है। चेतन आंनद का उपनयन 16 अप्रैल को और सगाई 24 अप्रैल को है जबकि शादी 3 मई को है। उपनयन संस्कार कार्यक्रम देहरादून में और सगाई कार्यक्रम पटना में
विज्ञापन
किए जाने हैं।
सबसे पहले बीमार मां से मिले
जेल से निकलते ही बाहुबली आनंद मोहन सबसे पहले अपनी बीमार मां का हालचाल लेने निजी क्लिनिक गए। उनसे मिलने के बाद अपने निज आवास पर गए। फिर वहां उन्होंने अपने कार्यकर्ता से मिले।
विज्ञापन
पिछली बार कब निकले थे पेरोल पर
पूर्व सांसद आनंद मोहन को विगत 6 महीने के अंदर तीन बार पेरोल मिला है। पहली बार अपनी बेटी सुरभि आनंद की सगाई (7 नवम्बर) को लेकर 5 नवंबर को मिला था। 21 नवंबर को पेरोल खत्म होते ही वह मंडल कारा सहरसा जेल चले गए। दूसरा पेरोल 5 फरवरी को मिला था जब सुरभि आनंद की शादी (15 फरवरी) थी। शादी के बाद 21 फरवरी को पेरोल खत्म होते ही वह पुनः मंडल कारा जेल चले गए। अब तीसी बार वह फिर पेरोल पर बाहर निकले हैं जब उनके बेटे चेतन आनंद की सगाई 10 अप्रैल सोमवार को है।
विज्ञापन
क्या कहा पूर्व सांसद आनंद मोहन ने
पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से बाहर आने के बाद कहा कि बेटे चेतन आनंद की सगाई को लेकर 15 दिनों का पेरोल मिला है। चेतन का उपनयन संस्कार 16 अप्रैल को देहरादून में है जबकि 24 अप्रैल को सगाई पटना है। इसी दोनो कार्यक्रम को लेकर 15 दिनों का पेरोल मिला है। आगे शादी 3 मई को है ।अब देखिए आगे क्या होता है। स्थायी रिहाई को लेकर उन्होंने बताया कि मेरी समझ से ठीक रहना चाहिए। वह समय भी अब आना चाहिए। कब तक स्थायी रिहाई की उम्मीद है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका तो मैं जबाब नहीं दे सकता।वैसे मैं समझ रहा हूँ कि समर्थकों में बेचैनी वाजिब है। लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यह तो मेरे बस की बात नहीं है। यह तो सरकार फैसला करेगी, जो स्थिति सकारात्मक दिख रही है,आगे देखिए क्या होता है।