फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anand Mohan: Anand Mohan's interview after release, Nitish Kumar, Lalu Yadav, Mayawati, Bilkis Bano case

Anand Mohan : रिहाई पर सवाल उठने पर आनंद मोहन बोले- गुजरात में भी माला पहना कर कुछ लोग छोड़े गए

Tue, 25 Apr 2023 03:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Apr 2023 03:03 PM IST
सार

Bihar : आनंद मोहन गुजरात में भी नीतीश कुमार और राजद के दबाव में कुछ फैसला हुआ है। वहां माला पहना कर कुछ लोग छोड़े गए हैं। उसे भी देख लीजिए। मैं नहीं जानता हूं मायावती को। सत्यनारायण भगवान के कथा में मैंने कलावती का नाम सुना था, लेकिन मायवती का नहीं।

विज्ञापन
Anand Mohan: Anand Mohan's interview after release, Nitish Kumar, Lalu Yadav, Mayawati, Bilkis Bano case
आनंद मोहन - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। फिलहाल वह पैरोल पर बाहर हैं। मंगलवार को रिहाई पर सवाल उठाने वालों पर बाहुबली आनंद मोहन ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने  रिहाई के सवाल का जवाब देते हुए मीडिया के सामने गुजरात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कहने के लिए कोई कुछ भी कह सकता है। गुजरात में भी नीतीश कुमार और राजद के दबाव में कुछ फैसला हुआ है। वहां माला पहना कर कुछ लोग छोड़े गए हैं। उसे भी देख लीजिए। दरअसल, आनंद मोहन बिलकिस बानो केस का जिक्र कर रहे थे। जो बुरे दिन के साथी और समर्थक के साथ हमलोग बैठेंगे। अभी तो मांगलिक कार्यों के लिए निकला हूं। फिर जेल जाऊंगा। इसके बाद जब रिहाई का ठप्पा लग जाएगा तो लोगों को बुलाऊंगा। राजनीतिक सफर फिर से शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मर तो नहीं गया हूं। जेल में था। मरा तो नहीं हूं। जी कृष्णैया के परिवार से बहुत सहानभूति हैं। इस पूरे कांड में दो परिवार तबाह हुआ। एक जी कृष्णैया जी का और दूसरा लवली आनंद का है। 
विज्ञापन


सत्यनारायण भगवान के कथा में मैंने कलावती का नाम सुना
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा आनंद मोहन की रिहाई पर ऐतराज के सवाल पर आनंद मोहन कहा- कौन है मायावती ? मैं नहीं जानता हूं मायावती को। सत्यनारायण भगवान के कथा में मैंने कलावती का नाम सुना था, लेकिन मायवती का नहीं। दरसअल, मायावती ने 23 अप्रैल को कहा था कि बिहार की नीतीश सरकार द्वारा, आन्ध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी. कृष्णैया की निर्दयता से की गई हत्या मामले में आनन्द मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा था- देश भर के दलित समाज में काफी रोष है
इतना ही नहीं मायावती ने आरोप लगाया था कि आनंद मोहन बिहार में कई सरकारों की मजबूरी रहे हैं, लेकिन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम श्री कृष्णैया की हत्या मामले को लेकर नीतीश सरकार का यह दलित विरोधी व अपराध समर्थक कार्य से देश भर के दलित समाज में काफी रोष है। चाहे कुछ मजबूरी हो किन्तु बिहार सरकार इस पर जरूर पुनर्विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed