{"_id":"64b11f3ef911b1b831044a9b","slug":"an-addicted-youth-stabbed-farmer-12-times-for-not-giving-money-in-bettiah-died-on-spot-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime News: नशेड़ी युवक ने किसान को गोदा चाकू, मौके पर ही मौत; नशे के लिए पैसा न देने पर किए 12 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime News: नशेड़ी युवक ने किसान को गोदा चाकू, मौके पर ही मौत; नशे के लिए पैसा न देने पर किए 12 वार
Fri, 14 Jul 2023 03:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Jul 2023 03:41 PM IST
सार
श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भी कुशीनगर जिला के तरेयासुजान थाना क्षेत्र के बंकाखास गांव निवासी मखन महतो का बेटा सुगन महतो है। वह नशे का आदी है। अल्पाहा में प्राथमिक विद्यालय में रहता था। गुरुवार की शाम करीब छह बजे उसने किसान से पैसे मांगे थे। पैसे न देने पर उसने किसान की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक किसान सपन कुशवाहा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक नशेड़ी युवक ने खेत में सोहनी कर रहे 55 साल के किसान की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के अल्पाहा रेता की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची श्रीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तरेयासुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रामदेव कुशवाहा के बेटे सपन कुशवाहा के रुप में हुई है। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर तरेयासुजान थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
किसान सपन कुशवाहा की हत्या का आरोपी नशेड़ी युवक
इधर, श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भी कुशीनगर जिला के तरेयासुजान थाना क्षेत्र के बंकाखास गांव निवासी मखन महतो का बेटा सुगन महतो है। वह नशे का आदी है। अल्पाहा में प्राथमिक विद्यालय में रहता था। गुरुवार की शाम करीब छह बजे उसने किसान से पैसे मांगे थे। पैसे न देने पर उसने किसान की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि किसान के शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
धान की फसल की सोहनी कराने आए थे किसान
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के तरेयासुजान थाना के भगवानपुर निवासी किसान सपन कुशवाहा का श्रीनगर थाना के अल्पाहा रेता में एक बीघा खेत है। किसान खेत में लगी धान की फसल की सोहनी कराने गुरुवार को अपने घर से आए हुए थे। फसल की सोहनी कराने के बाद शाम को खेत के पास ही बैठा था। तभी मखन महतो नशा करने के लिए उनसे पैसा मांगने आया। जब किसान ने पैसा नहीं दिया तो मखन ने चाकू से हमला कर दिया। उसने लगातार शरीर पर 10 से 12 वार कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चाकू के हमले के बाद सपन कुशवाहा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए और दम तोड़ दिया। तभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। शुक्रवार को यूपी से पहुंचे किसान के परिजनों को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया।