फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Amit takes class of BJP leader for Bihar election

अमित शाह ने बिहार चुनाव से जुड़े नेताओं के कसे पेंच

Sun, 18 Oct 2015 08:19 AM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
Amit takes class of BJP leader for Bihar election

बिहार में दो चरणों का मतदान संपन्न हो जाने के बाद भाजपा आने वाले दो चरणों को अपने लिए बेहतर परिणाम वाला देख रही है। तो फाइनल के रूप में देखे जा रहे पांचवे चरण को लेकर गूत्थी उलझी हुई है।

विज्ञापन


पांचवे चरण के तहत आने वाले सूबे के कोशी और सीमांचल क्षेत्र में होने वाले मतदान को भाजपा रोमांचक मुकाबला मान रही है। पहले और दूसरे चरण के बाद भाजपा का अपना अंदरूनी आकलन है कि 81 सीटों पर हुए मतदान में सहयोगियों के साथ उसे 48 से 56 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन


बिहार की रणनीति तय कर रहे भाजपा के एक शीर्ष नेता का कहना है कि पांचवे चरण का चुनाव सबके लिए परीक्षा की घड़ी वाला चुनाव है। बिहार की जंग के लिए भाजपा ने अगले चरण के चुनावों के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाह ने चुनाव से जुड़े नेताओं के पेंच कसे हैं। तो रणनीति भी बदली गई है। पीएम मोदी के जरिए जनता में माहौल बनाने के साथ-साथ संगठन की सक्रियता भी बढ़ाई गई है।

बढ़ गयीं पीएम की रैलियां

Amit takes class of BJP leader for Bihar election

बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों को कम करने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भाजपा आलाकमान ने कहा है कि चुनाव के लिए पीएम मोदी की 20 रैलियां तय थी जिसे बढ़ाकर 22 किया गया है।

मोदी 25 से 27 अकतूबर तक बिहार में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के लिए मोदी की चार-चार रैलियां तय हुई हैं। तो पांचवे चरण में वह 5 रैलियों को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी ताबड़तोड रैलियां संबोधित करेंगे। अब तक वे 29 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। आने वाले दिनों में उनकी 20 और रैलियां प्रस्तावित हैं।

वहीं पोस्टर हटाने के मामले को पार्टी ने चुनाव अंचार संहिता का सम्मान बताया है। वैसे सूबे की सियासी लड़ाई को लेकर भाजपा रणनीतिकार अनभिज्ञ नहीं है। उनका मानना है कि लड़ाई राजग और महागठबंधन के बीच सीधी है और जमीन पर दोनों ही गठबंधनों का अपना कोर वोट एक-दूसरे के दलों को हस्तांतरित हो रहा है।

बावजूद उसके पार्टी रणनीतिकारों का दावा है कि महागठबंधन में लालू सीटों के मामले में नीतीश पर भारी पड़ेंगे। ब्रांड नीतीश की बात को भाजपा आलाकमान स्वीकार जरूर कर रहा है।

मगर उसका मानना है कि लालू के साथ जाने से नीतीश की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा है। पार्टी रणनीतिकारों का आकलन अब भी यही है कि यदि नीतीश अकेले लड़ते तो भाजपा के लिए ज्यादा चुनौती बनते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed