फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Allegations of conversion in the name of treatment in Madhepura, SDM told the matter of superstition

Bihar News: मधेपुरा में इलाज के नाम पर चोरी-छिपे धर्म परिवर्तन करने के आरोप, SDM ने बताया अंधविश्वास का मामला

Mon, 15 May 2023 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 May 2023 07:10 PM IST
सार

मामला आगे बढ़ने पर उदाकिशुनगंज के एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर वापस भेजा। यहां मीडिया के सवालों के जबाब में एसडीएम ने इसे अंधविश्वास से जुड़ा मामला बताया और थाने द्वारा जांच करने की बात कही।

विज्ञापन
Allegations of conversion in the name of treatment in Madhepura, SDM told the matter of superstition
प्रार्थनास्थल के पास जमा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के सुदूर इलाके में इलाज के नाम पर भोले-भाले लोगों को अंधविश्वास के जाल में फंसा कर चोरी छिपे धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब बीते शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि जब स्थानीय लोगों की शिकायत पर लोकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो धर्म के नशे में अंधे लोगों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। जब पुलिस वहां से जान बचा कर भागी तो इन लोगों ने थाने को भी घेर लिया फिर। मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारीयों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। लेकिन इलाके में अब भी तनाव है।

विज्ञापन


मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत पुरैनी थाना क्षेत्र में इन दिनों इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन का काम चोरी छिपे चल रहा है। बीते तीन सप्ताह से हर शनिवार दुर्गापुर पंचायत में गांव से दूर एक बांस बारी में हजारों लोग जमा हो रहे थे। यहां तीन-चार महिला और पुरुष मंच से लोगों को ईसामसीह की प्राथना करवाते थे। साथ ही प्राथना से होने वाले लाभों को साझा करने का दावा करते थे। जब गांव के लोग इस बारे में सुने तो स्थानीय जन प्रतिनिधियों के जरिए प्रचारकों से बात की। लोगों ने भीड़ इकठ्ठा करने का प्रशासनिक आदेश मांगा तो वे लोग उग्र हो गए। इसके बाद लोगों ने जनप्रतिनिधियों के जरिए थाने में शिकायत की। फिर क्या था पुलिस मौके पर पहुंची और बवाल हो गया। इस बारे में फिलहाल गांव के जनप्रतिनिधि मीडिया से कुछ भी बात करने से बचते नजर आए।
विज्ञापन


प्रार्थना स्थल से पुलिस को खदेड़ने के बाद हजारों की भीड़ पुरैनी थाना पहुंच कर हंगामा करने लगी। उसके बाद उदाकिशुनगंज के एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर वापस भेजा। यहां मीडिया के सवालों के जबाब में एसडीएम ने इसे अंधविश्वास से जुड़ा मामला बताया और थाने द्वारा जांच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed