{"_id":"610df3d98ebc3ead9e061ee3","slug":"all-schools-colleges-and-educational-institutions-reopening-from-today-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: आज से 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल-कॉलेज खुले, पचास फीसदी क्षमता के साथ कोचिंग भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: आज से 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल-कॉलेज खुले, पचास फीसदी क्षमता के साथ कोचिंग भी शुरू
Sat, 07 Aug 2021 08:39 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 07 Aug 2021 08:39 AM IST
सार
प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए शनिवार से कक्षाएं शुरू होंगी वहीं पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 16 अगस्त से वर्ग का संचालन होगा
विज्ञापन
स्कूल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद आज से नौवीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेजों को खोला गया है। वहीं, पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 16 अगस्त से स्कूलों का संचालन होगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नौंवी से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेगी। कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ चलेंगे।
विज्ञापन
बिहार में अनलॉक-6 की कवायद शुरू कर दी गई है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, दुकानें आदि खोलने के नियमों में ढील दी गई है। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 के जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद खुल रहे स्कूल-कॉलेज
दरअसल, देश और दुनिाय में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को लंबे समय से बंद रखा गया है, लेकिन दूसरी लहर कम होने के बाद कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए धीरे-धीरे सभी चीजों में ढील दी जा रही है।
विज्ञापन