फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   All Anganwadi workers and assistants of Nalanda have been on strike for four-point demands

Bihar: नालंदा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा, हंगामा; चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल

Tue, 07 Nov 2023 04:15 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 04:15 PM IST
सार

चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले एक माह से बिहार के नालंदा में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। आईसीडीएस कार्यालय पहुंचकर सभी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
All Anganwadi workers and assistants of Nalanda have been on strike for four-point demands
नालंदा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले एक माह से अधिक समय से चार सूत्रीय मांगों को लेकर नालंदा की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं हड़ताल पर हैं। जिले की 38 सेविकाओं और तीन सहायिकाओं को सोमवार को चयनमुक्त कर दिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही जिले की सभी सेविका-सहायिका मंगलवार को आईसीडीएस कार्यालय पहुंच गई। इस दौरान आंगडबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


हंगामे के बीच नालंदा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने कहा, चार सूत्रीय मांग को लेकर नौ अक्तूबर से हम सभी हड़ताल पर है। सरकार हम पर दबाव बनाने के लिए हमे बर्खास्त कर रही है। जिसको लेकर हम लोग सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा देने आए हैं। साथ ही आशा कुमारी ने चेतावनी देते हुए कहा, जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


डीपीओ ने कहा, आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष से हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने के संबंध में बात की गई। लेकिन, वे सभी अपनी मांगों पर डटी रहीं। इसके पहले सीडीपीओ स्तर से सेविकाओं से केंद्र बंद रखने पर दो बार स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है। विभागीय आदेश पर महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा सेविकाओं के घरों व केन्द्रों पर 24 घंटे में हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का आग्रह किया जा चुका है। लेकिन, वे काम पर लौटने की बजाए हड़ताल पर डटी रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed