फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Alcohol Withdrawal Syndrome patient died due to deteriorating health due to not getting alcohol in jail

Alcohol Withdrawal Syndrome: गिरफ्तारी के बाद से जेल में था शख्स; शराब न मिलने पर तबीयत बिगड़ी तो हो गई मौत

Fri, 14 Jul 2023 09:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jul 2023 09:03 PM IST
सार

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मरीज को अल्कोहल विड्रॉल सिंड्रोम की समस्या थी। यह वह सिंड्रोम है, जिसमें शराबी शराब के बिना चैन से नहीं रह सकता। शराब नहीं पीने से उसे घुटन महसूस होती है। उसे भी सांस लेने में समस्या आ रही थी।

विज्ञापन
Alcohol Withdrawal Syndrome patient died due to deteriorating health due to not getting alcohol in jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत एक कैदी की शुक्रवार को दोपहर में मौत हो गई। मृतक अमित सिंह (33) कुटुंबा थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि अमित को कुटुंबा थाना की पुलिस ने शराब पीने के मामले में 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसी दिन शाम में न्यायिक अभिरक्षा में उसे औरंगाबाद मंडल कारा भेजा गया था। बाद में उसे वहां से दाउदनगर उप मंडल कारा भेजा गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दाउदनगर उप मंडल कारा में ही उसकी तबीयत गुरुवार को खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर उसे गुरुवार की रात ही औरंगाबाद से दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में वह कैदी वार्ड में भर्ती था। उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद शुक्रवार को फिर अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान उसकी मौत हो गई और अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल ने दाउदनगर पुलिस और औरंगाबाद मंडल कारा को इसकी सूचना दी। दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मरीज को अल्कोहल विड्रॉल सिंड्रोम की समस्या थी। यह वह सिंड्रोम है, जिसमें शराबी शराब के बिना चैन से नहीं रह सकता। शराब नहीं पीने से उसे घुटन महसूस होती है। उसे भी सांस लेने में समस्या आ रही थी। मेडिकल बोर्ड ने उसे गुरुवार को ही मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया था। बाद में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed