{"_id":"5fa86f1a3a9ecb435e22ea8f","slug":"air-travel-started-from-darbhanga-airport-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू हुआ हवाई सफर, बंगलूरू से सुबह 11 बजे पहुंची पहली फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू हुआ हवाई सफर, बंगलूरू से सुबह 11 बजे पहुंची पहली फ्लाइट
Mon, 09 Nov 2020 03:50 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई उड़ान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली और छठ पर्व से ठीक पहले बिहार में मिथिलांचल के लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। रविवार से दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई सफर शुरू हो गया। सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर पहला यात्री विमान दरभंगा के विद्यापति एयरपोर्ट पहुंचा। बंगलूरू से पहुंचे इस विमान का स्वागत वाटर सैल्यूट से किया गया।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट शुरू होने से लोगों के लिए रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे, साथ ही लंबे समय की यात्रा से राहत भी मिलेगी। दरभंगा से प्रतिदिन दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू के लिए तीन फ्लाइट उड़ान भरेंगी। इससे पहले मिथिलांचल के लोगों को पटना आना पड़ता था।
विज्ञापन
आमतौर पर इन शहरों से पटना आने वालों को आसानी से एयर टिकट नहीं मिलता था। अब दरभंगा और उसके आसपास के लोग सीधे दरभंगा जाना पसंद करेंगे, ऐसे में पटना आने वाली फ्लाइट में टिकट की मारामारी कम हो जाएगी। दरभंगा एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिम बंगाल के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन