फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Air travel becomes expensive due to Chhath festival, flight ticket rates from Delhi to Darbhanga increased

Bihar News: छठ महापर्व को लेकर हवाई सफर हुआ महंगा, आज ₹21677 में मिल रही दिल्ली से दरभंगा की फ्लाइट की टिकट

Wed, 15 Nov 2023 10:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 Nov 2023 10:51 AM IST
सार

हाल ही बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने बढ़े हुए किराया का विरोध जताया थो तो अचानक विमान कम्पनियों ने अपना किराया घटा दिया था। एक बार फिर से किराया बढ़ जाने से लोगो की परेशानी बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
Air travel becomes expensive due to Chhath festival, flight ticket rates from Delhi to Darbhanga increased
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसे जैसे छठ पर नजदीक आ रहा वैसे दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद से दरभंगा आने वाली विमानों का किराया आसमान छूने लगा है। एक बार फिर लोगो को छठ पर हवाई सफर करना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। बता दें कि अभी हाल ही बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने बढ़े हुए किराया का विरोध जताया थो तो अचानक विमान कम्पनियों ने अपना किराया घटा दिया था। एक बार फिर से किराया बढ़ जाने से लोगो की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


कोलकाता से दरभंगा आने के लिए यात्रियों को 10934 रुपये देने होंगे
आज यानी 15  नवम्बर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 21677 रुपये है। वहीं कोलकाता से दरभंगा आने के लिए यात्रियों को 10934 रुपये देने होंगे। इसी तरह  मुंबई से दरभंगा के लिए 17900 रुपये और हैदराबाद से दरभंगा के लिए 18125 रुपये देने होंगे। 16 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा के फ्लाइट की टिकट 11753 रुपये में मिल रही। वहीं कोलकाता से दरभंगा के लिए 10304 रुपये, मुंबई से दरभंगा के लिए 14876 रुपये में टिकट मिल रहा है। इतना ही नहीं हैदराबाद से दरभंगा आने के लिए 11825 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


19 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 6871 रुपये
17 नवंबर को यात्रियों को दिल्ली से दरभंगा आने के लिए 11753 रुपये, कोलकाता से दरभंगा आने के लिए 11564 रुपये, मुंबई से दरभंगा आने के लिए 11564 रुपये और हैदराबाद से दरभंगा आने के लिए 11825 रुपये के टिकट खरीदने होंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि जब बिहार में लोकआस्था का महापर्व लोग 19 नवंबर को लोग मना रहे होंगे उस दिन विमान कम्पनियों ने किराया घटा दिया है। 19 नवम्बर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 6871 रुपये है जबकि कोलकाता से दरभंगा का किराया 7784 रुपये है। मुम्बई से दरभंगा के लिए 20 नवम्बर का किराया 8840 रुपये है। हैदराबाद से दरभंगा का किराया 8150 रुपया दिख रहा है। बता दें कि छठ के बाद अगले तीन से चार दिनों तक इन विमानों का किराया कम दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed