{"_id":"64dca2045a1e495b71084c24","slug":"after-vehicle-registration-fail-rjd-party-ex-mla-kept-old-car-to-cherish-memories-someone-set-car-on-fire-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रजिस्ट्रेशन फेल होने के बाद भी राजद विधायक ने नहीं बेची अपनी गाड़ी; खड़ी कार को किसी ने जला डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रजिस्ट्रेशन फेल होने के बाद भी राजद विधायक ने नहीं बेची अपनी गाड़ी; खड़ी कार को किसी ने जला डाला
Wed, 16 Aug 2023 03:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 16 Aug 2023 03:46 PM IST
सार
Car Price : राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक ने रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद भी अपनी पुरानी कार को याद के रूप में सुरक्षित रखा था। किसी ने चालू हालत वाली इस कार को पार्किंग के अंदर ही आग लगाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
धू-धू जला राजद के पूर्व विधायक सुरेश मेहता की मार्शल जीप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में असामाजिक तत्वों ने राजद के पूर्व विधायक के गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना औरंगाबाद जिला का है। घटना मंगलवार देर शाम की है जब शहर में बाईपास ओवरब्रिज के पास राजद के पूर्व विधायक सुरेश मेहता के मार्शल जीप को आग के हवाले कर दिया। वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक के पुत्र शिवपूजन मेहता अपने गांव बेला से घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तबतक वाहन बुरी तरह जलकर राख हो गया। इस मामले में शिवपूजन मेहता ने अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाते हुए नगर थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इसे कहते थे लछमीनियां गाड़ी
पूर्व विधायक के पुत्र शिवपूजन मेहता ने बताया कि उनके पिता सुरेश मेहता वर्ष 2000 में विधायक बने थे। विधायक बनने के एक साल बाद 2001 में उन्होने क्षेत्र भ्रमण के लिए मार्शल गाड़ी खरीदी थी। वाहन खरीदने के लिए उन्होने विधानसभा से लोन भी लिया था। यह उनकी पहली और पसंदीदा गाड़ी थी। इस गाड़ी के बाद घर में कई अन्य गाड़ियां खरीदी गई। इस कारण वें इसे लछमीनियां गाड़ी कहा करते रहे है।
विज्ञापन
आउटडेटेड होने के बाद भी यह गाड़ी थी प्रिय
कहा कि मेरे पिताजी 2005 तक विधायक रहे। इसके बाद चुनाव हार गए। जबतक वें विधायक रहे तबतक वें इसी वाहन से क्षेत्र में भ्रमण किया करते थें। बाद में यह गाड़ी पुरानी और आउटडेटेड हो गई। 2016 में वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 02 सी 0009 की निबंधन अवधि भी समाप्त हो गई। इसके बाद उन्होने वाहन के निबंधन का नवीनीकरण नहीं कराया और वाहन को शहर के बायपास ओवरब्रिज के पारा स्थित अपने प्राइवेट आईटीआई के परिसर में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
बेचने से करते थे मना
शिवपूजन मेहता ने बताया कि वाहन को जब भी वह बेचने की बात करते थे, पिताजी मना कर देते थे। उस वाहन से उनके पिता का गहरा लगाव था। वह इसे विधायक होने की निशानी मानते थे। इसी कारण अपनी देखरेख में वाहन को जबतब स्टार्ट कराया करते थे। वाहन की हर साल विश्वकर्मा पूजा पर पूजा की जाती थी। वाहन से मेरे पिता की भावनाएं जुड़ी हुई थी। वाहन आज भी चालू हालत में था।
पिता की यादों और अरमानो को जलाया है
शिवपूजन मेहता का कहना है कि अपराधियों ने एक पुराने वाहन को नही फूंका है बल्कि उनके द्वारा उनके पिता की यादों और अरमानों को जलाया है। यह अक्षम्य अपराध है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उन अपराधियों का पता लगाकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे धकेलेगी। शिवपूजन मेहता ने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा वाहन को फूंके जाने से मेरे पिता की भावनाएं आहत हुई है। उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है।
असामाजिक तत्वों का लगता था जमावड़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां मार्शल गाड़ी लगी हुई थी, वहां हर रोज देर शाम तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और यह करतूत उन्ही में से किसी ने की है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।