फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After Tejashwi Tej Pratap spat infighting among RJD old leader

तेजस्वी-तेज प्रताप के बीच शीतयुद्ध के बाद अब रघुवंश प्रसाद भड़के

Thu, 05 Dec 2019 08:47 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमित कुमार Updated Thu, 05 Dec 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
After Tejashwi Tej Pratap spat infighting among RJD old leader
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों बेटों के बीच शीतयुद्ध चल रहा है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को लेकर अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी हमलावर हैं। बुधवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद सिंह पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी मुख्यालय सरकारी कार्यालय की तरह हो गया है। रघुवंश और जगदानंद दोनों आरजेडी की 1997 में स्थापना के बाद से ही उससे जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन


रघुवंश ने पत्रकारों से बातचीत में बिना अनुमति के राजद के प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध के संदर्भ में जगदानंद का नाम लिए बिना  कहा कि हरेक को अनुशासन अपने भी स्वयं ही लागू करना चाहिए। इसे बाहर से लागू नहीं किया जाना चाहिए। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता वैसे कर्मचारी नहीं हैं जो वेतन पाते हैं। उसकी सराहना की जानी चाहिए । हमें पार्टी कार्यालय को सरकारी कार्यालय के सदृश बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


राजद के सूत्रों के अनुसार रघुवंश, जगदानंद की कार्यशैली से नाखुश हैं।

रघुवंश की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर जगदानंद ने चतुराई से कहा कि मैं पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख हूं। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते हमसे उंचे पद पर आसीन हैं। मैं उनसे सलाह लूंगा और मेरी कार्यशैली में यदि कोई कमी है, जिससे मैं अनभिज्ञ हूं, तो मैं उसके बारे पता लगाने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी भी अटकलें हैं कि रघुवंश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए विरोधी मोर्चे में वापसी को लेकर दिए गए बयान के एक दिन बाद जगदानंद ने कहा था तेजस्वी के नेतृत्व पर कोई समझौता नहीं होने जा रहा है।

इस बीच, जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने रघुवंश के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने मन की बात कहने से नहीं कतराते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed