फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After meeting Rahul Gandhi in Bihar opposition meeting maharashtra leader thakre meets Bihar vidhan parishad

Bihar News : विपक्षी एकता की बैठक से निकल उद्धव पहुंचे देवेश चंद्र ठाकुर से मिलने, फिर सभापति गए सीएम आवास

Sat, 24 Jun 2023 03:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 24 Jun 2023 03:21 PM IST
सार

Opposition Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए हुई मीटिंग से निकल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर से मिलने उनके आवास गए थे।

विज्ञापन
After meeting Rahul Gandhi in Bihar opposition meeting maharashtra leader thakre meets Bihar vidhan parishad
बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

23 जून को पटना में विपक्षी एकता की शुरुआत के लिए देशभर से 15 भाजपा-विरोधी दल जुटे थे। इनमें से 14 ने मीडिया के सामने अपनी एकता भी दिखाई। इसके बाद जब सभी राजनीतिज्ञों का काफिला निकलने लगा तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला बिहार के एक मंत्री के आवास की ओर मुड़ा, जबकि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की गाड़ी बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पहुंच गई। ठाकरे निकले तो सभापति की गाड़ी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास चली गई।

विज्ञापन


ठाकरे के मुलाकात के बाद चले गए सीएम आवास
'अमर उजाला’ की टीम बिहार विधान परिषद् के सभापति से मिलने शुक्रवार शाम उस समय भी पहुंची, जब उद्धव ठाकरे का काफिला उनके आवास पर पहुंचने के बाद निकला था। बताया गया कि ठाकरे से मुलाकात के बाद सभापति ठाकुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास पर गए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर ही देशभर से भाजपा-विरोधी दलों के नेताओं की करीब ढाई घंटे गंभीर बातचीत हुई थी। शाम में मुख्यमंत्री आवास लौटकर सभापति किसी निजी कार्यक्रम में चले गए।
विज्ञापन


मुलाकातों के बारे में क्या बोले सभापति
ठाकरे से मुलाकात हुई तो क्या बात हुई और फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने क्यों गए? इन दों सवालों के साथ 'अमर उजाला’ ने शनिवार सुबह सभापति के आवास पर फिर दस्तक दी। वह सीतामढ़ी निकल रहे थे। पहले सवाल पर उन्होंने कहा- “ठाकरे परिवार से हमारा 25साल पुराना आत्मीय रिश्ता है। उद्धव ठाकरे इसी कारण मुझसे मिलने यहां आए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार भी आने वाले थे, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल सका। उन्होंने महाराष्ट्र पहुंचने के बाद फोन किया कि समय की अनुपलब्धता की वजह से नहीं आ पाए। ठाकरे आए तो हमारी निजी ही बातचीत हुई, राजनीतिक मुद्दों पर वही बातें हुईं जो आपकी खबरों में कल ही आई होगी।" दूसरे सवाल के जवाब में सभापति ने कहा कि "मुख्यमंत्री के पास तो मैं अक्सर जाता हूं, ऐसा कुछ बताने लायक नहीं है। सुबह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी के लिए निकल रहा हूं, यह जानकारी दी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं देवेश चंद्र ठाकुर, यह भी जानिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शब्दों में "गंगा की गहराई से नेपाल की तराई तक वाले नेता हैं देवेश चंद्र ठाकुर।" सीएम भी कहते हैं कि चार जिलों के अंतर्गत आने वाले 28 विधान सभा और पांच लोकसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले तिरहुत स्नातक क्षेत्र से बगैर दलीय पहचान के भी जीतने वाले राजनीतिज्ञ हैं ठाकुर। महाराष्ट्र से ठाकुर का संबंध शिक्षा के जरिए राजनीति तक के सफर की वजह से है। बीए फर्गुसन कॉलेज पुणे करने के बाद एलएलबी आईएलएस पुणे से किया है। पुणे में पढ़ाई के दरम्यान स्टूडेंट यूनियन का चुनाव लड़ने लगे। महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट रहे। ठाकरे और पवार परिवार के अलावा विलासराव देशमुख, सुशील कुमार शिंद से भी निकटता रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed