{"_id":"5fe807458ebc3e41a73fbc65","slug":"after-jdu-jolt-in-arunachal-pradesh-bihar-bjp-leader-sanjay-paswan-says-nitish-kumar-must-leave-home-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल की आंच से बिहार में भी गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने की नीतीश से गृह विभाग छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणाचल की आंच से बिहार में भी गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने की नीतीश से गृह विभाग छोड़ने की मांग
Sun, 27 Dec 2020 05:35 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 27 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा जदयू के सात में से छह विधायकों को अपने पाले में करने के बाद उसकी आंच से बिहार की सियासत गरमाने लगी है। बिहार में गठबंधन सरकार चला रहेेे भाजपा-जदयू के रिश्तों में खटास पड़ने की आशंका के बीच भाजपा एमएलसी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार पहले ही विधायकों के पाला बदलने के मुद्दे पर विपक्ष के साथ-साथ अपनी ही पार्टी में सवालों के बाण झेल रहे हैं। वहीं, अब संजय पासवान के बयान के बाद नीतीश पर अधिक दबाव पड़ने की आशंका है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के पास गृह, सामान्य प्रशासन, सतर्कता एवं सामान्य प्रशासन विभागों का प्रभार है।
विज्ञापन
भाजपा नेता संजय पासवान ने शनिवार को कहा, 'नीतीश कुमार पर बहुत सारे कामों का बोझ है। उन्हें गृह विभाग किसी और को दे देना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्हें मंत्रालय भाजपा को सौंप देना चाहिए। कुछ अन्य जदयू नेताओं को यह पदभार संभालने दें।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अरुणाचल में जदयू विधायकों के पाला बदलने पर बोले केसी त्यागी, भाजपा ने नहीं निभाई दोस्ती
वहीं, जब पासवान से यह सवाल किया गया कि क्या वह ऐसा राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर चाह रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'हां, कानून-व्यवस्था बिगड़ने को अधिक प्रभावी तरीके से संबोधित किया जाना चाहिए।' बता दें कि पिछले दो सप्ताह में, बिहार में दो दर्जन से अधिक लोगों की हत्या की गई है।
छह जदयू विधायकों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए पासवान ने कहा, 'हमें इस पर कुछ नहीं कहना है।' दूसरी तरफ, जदयू के नेताओं ने पासवान के बयान पर टिप्पणी करने से परहेज किया।
यह गठबंधन की राजनीति के लिए अच्छा संकेत नहीं: जदयू
उधर जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी इसपर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा, 'हम अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर नाराजगी व्यक्त करते हैं। यह गठबंधन की राजनीति के लिए अच्छा संकेत नहीं है।'