School Closed in Bihar : ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला, आठवीं तक सब बंद; अब बाकी जिले भी देंगे
School News : बिहार में अब ठंड का तेवर लोगों को घरों में बंद कर रहा है। ऐसे में स्कूलों को समय-सीमा में बांधने का आदेश बदल दिया गया है। स्कूल बंद करने का आदेश जारी होने लगा है। शुरुआत हर बार की तरह पटना से हुई है। अब बाकी जिले भी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह जनवरी तक के लिए आदेश दिया गया था कि सुबह नौ बजे के पहले कोई भी स्कूल नहीं खुलेंगे। अब इस आदेश को भीषण ठंड के मद्देनजर बदल दिया गया है। आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश आ गया है। आंगनबाड़ी सहित सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर यह आदेश प्रभावी होगा। आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह नौ बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा। पटना के जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी कर दिया है। बिहार में पटना के डीएम के बाद बाकी जिलों से भी इसी तरह का आदेश बारी-बारी से निकलता है।
कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का समय 9 बजे से
इस संबंध में पटना के जिला दंडाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पटना में अधिक ठंड अधिक बढ़ने से और सुबह और शाम के समय तापमान में अत्यधिक गिरावट हो रही है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकती है। इसलिए इन सब को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह नौ बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें।
पटना, मुजफ्फरपुर में 6 जनवरी से 11 जनवरी तक रहेगा प्रभावी
जारी किये पत्र के अनुसार प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश पटना जिले में 6 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी में 11 जनवरी, जबकि मुंगेर में 13 जनवरी तक यह फैसला लिया गया है। शेखपुरा, सारण और सीवान में आठ जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाओं पर रोक का आदेश आया।
सारण में 8 जनवरी तक
सारण में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक के लिए कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन स्थगित रहेंगे। हालांकि 8 जनवरी के बाद मौसम के हिसाब से आगे का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि वर्ग 9 से लेकर ऊपर तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
सीवान में भी 8 जनवरी तक इनके लिए विद्यालय रहेंगे बंद
सीवान में सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) वर्ग 8 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर 6 जनवरी से 8 जनवरी तक पठन-पाठन स्थगित रहेंगे। वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाएं समुचित एहतियात बरतते हुए सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा।
बेतिया में 6 जनवरी से 11 जनवरी तक,
बेतिया में 6 जनवरी से 11 जनवरी तक के लिए कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन स्थगित रहेंगे। वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं में पठन-पाठन 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित 'मशाल' कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों का संचालन पूर्ववत किया जायेगा।
मुंगेर में नहीं बंद होंगे विद्यालय, सिर्फ बदल दिए गये समय
मुंगेर जिले में 6 जनवरी से 13 जनवरी तक के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) एवं सभी शैक्षणिक संस्थानों (कोचिंग संस्थानों सहित) में पठन पाठन सुबह 10:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।