फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   aditya murder: teni yadav surrenderd in court

आदित्य हत्याकांडः पुलिस को चकमा देकर टेनी यादव ने किया सरेंडर

Mon, 16 May 2016 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
aditya murder: teni yadav surrenderd in court
- फोटो : ANI

बिहार के गया निवासी छात्र आदित्य सचदेवा की रोडरेज में हुई हत्या के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी टेनी यादव ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी लेकिन वह पुलिस के हत्‍थे नहीं चढ़ सका और सोमवार सुबह होते ही कोर्ट में पेश हो गया। 

विज्ञापन


यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टेनी यादव के सरेंडर को पुलिस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि पुलिस उसे गिरफ्तार करती तो उससे हत्या के कई राज जान सकती थी लेकिन कोर्ट के सामने पेश होकर उसने पुलिस के अरमानों पर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन


हालांकि माना ये भी जा रहा है कि पुलिस ने जानबूझकर उसे कोर्ट में सरेंडर करने का मौका दिया, जहां उसने जज के सामने वारदात में खुद के शामिल होने से ही इंकार कर दिया। उसने हत्या के बारे में कुछ भी जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले गया के कारोबारी श्याम सुंदर सचदेवा के बेटे आदित्य की रोडरेज के दौरान हत्या कर दी गई थी, जिसका आरोप जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर लगा था। रॉकी यादव की रेंजरोवर कार को आदित्य की स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर दिया था। 

रोडरेज में कर दी गई ‌थी आदित्य सचदेवा की हत्या

aditya murder: teni yadav surrenderd in court

जिससे गुस्साए रॉकी यादव ने आगे जाकर आदित्य की गाड़ी को रुकवाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में रॉकी के साथ ही रेंजरोवर में मौजूद उसके गनर और उसके चचेरे भाई टेनी यादव को भी आरोपी बनाया गया था। 

वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने बेटे को छुपाने के आरोप में रॉकी के पिता बिंदी यादव और उसके गनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रॉकी को उसके पिता के डेरी फार्म से गिरफ्तार किया गया था। 

मामले में केवल टेनी यादव पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था, पुलिस मान रही थी कि टेनी की गिरफ्तारी के बाद रॉकी यादव के खिलाफ केस को और मजबूत किया जा सकता है। लेकिन टेनी ने पुलिस को चकमा देते हुए सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

एक एक कर मुकर रहे हैं पुलिस के गवाह

aditya murder: teni yadav surrenderd in court

अब पुलिस उसकी रिमांड लेने का प्रयास करेगी। वहीं कोर्ट में सरेंडर के दौरान टेनी यादव ने घटना के बारे में जानकारी से साफ इंकार किया। उसने कहा वह घटना के दौरान मौके पर ही मौजूद नहीं था। इससे पहले वारदात का मुख्य आरोपी रॉकी यादव भी इसी तरह का बयान दे चुका है। 

पुलिस के सामने वारदात को कबूलने के बाद कोर्ट में उसने इंकार करते हुए कहा जिस दिन घटना हुई वह दिल्‍ली में था। इससे पहले घटना के दिन आदित्य के साथ उसकी गाड़ी में सवार उसके दोस्त भी हत्यारों को पहचानने से इंकार कर चुके हैं। कोर्ट में गवाही के दौरान दोस्तों ने बयान दिया कि उन्होंने गोली चलाने वाले को नहीं देखा। 

मामले में पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं क्योंकि एक-एक कर जहां सारे गवाह टूटते जा रहे हैं वहीं पुलिस भी मजबूती से पैरवी करने में असफल साबित हो रही है। इसके अलावा पुलिस सबूतों के मामले में भी लापरवाही बरतती दिख रही है, इसका नजारा उस समय दिखा जब आदित्य के खून से सने कपडों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। इसके अलावा पुलिस अभी तक रॉकी की मां मनोरमा देवी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed