आदित्य के परिजनों को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं, भूषण से की केस लड़ने की फरियाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य सचदेवा के परिजन भी चाहते हैं कि चंदा बाबू की तरह उनकी लड़ाई भी कोर्ट में प्रसिद्ध वकील प्रशांत भूषण लड़ें। इसके लिए वो उनसे संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।
रॉकी यादव को जमानत मिलने से मायूस आदित्य के पिता श्याम सचदेवा ने कहा कि सरकार अपना धर्म निभा रही है और वे लोग माता-पिता का धर्म निभाते हुए मुख्य आरोपी के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
इसके लिए वे चाहते हैं कि चंदा बाबू की तरह ही प्रशांत भूषण उन्हें भी न्याय दिला दें। वो उनसे सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार सरकार पहले ही कह चुकी है कि वो जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
शुक्रवार को गया के एसएसपी ने भी आदित्य के माता-पिता से मुलाकात की है। इधर बताया जा रहा है कि रिहाई के विरोध में आदित्य के माता-पिता विरोध मार्च निकालने वाले हैं।
रॉकी के रिहा होते ही दोस्तों ने दिखायी दबंगई
इससे पूर्व आदित्य हत्याकांड में मुख्य आरोपी रॉकी यादव की शुक्रवार को गया सिविल कोर्ट के एडीजे-9 की कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के दौरान रॉकी के परिजन भी बड़ी संख्या में आए हुए थे।
इस दौरान बिहार सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने संबंधी मीडिया के सवाल पर रॉकी यादव ने चुप्पी साधी रखी। देर शाम रॉकी यादव जेल से बाहर आ गया। रॉकी के जेल से बाहर आते ही उसके साथियों ने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। रॉकी के साथियों ने मीडिया कर्मियों के कैमरे को नुकसान भी पहुंचाया है।
मालूम हो कि इसी साल मई महीने में ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद में आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रॉकी यादव पर लगा था और पुलिस ने रॉकी यादव को गिरफ्तार किया था।
रॉकी यादव को इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। बीते बृहस्पतिवार को पटना हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी।