फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Addict father-in-law beat his daughter-in-law with sticks and bricks in Begusarai, seriously injured

Bihar: बेगूसराय में नशेड़ी ससुर ने अपनी पुत्रवधू को लाठी-ईंट से पीटा, पत्नी को बचाने आए बेटे को भी नहीं छोड़ा

Fri, 19 May 2023 12:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 May 2023 12:05 PM IST
सार

घायल महिला ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उसका ससुर बिलेता साह रोज नशा पान करता है। फिर घर में आकर अक्सर मारपीट करता है। उसने बताया कि उसके ससुर नशा करके घर आए। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने नशा नहीं करने का आग्रह किया। इस बात से गुस्साए उसके ससुर ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट की।

विज्ञापन
Addict father-in-law beat his daughter-in-law with sticks and bricks in Begusarai, seriously injured
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित महिला व उसका पति और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक नशेड़ी ससुर ने अपनी ही पुत्रवधू को जमकर पीट दिया। इस पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से नशेड़ी ससुर अपनी ही पुत्रवधू को लाठी-डंडे से पीट रहा है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ससुर के नशा करने का विरोध करने पर पुत्रवधू को पीट-पीट कर घायल किया गया है। इस दौरान अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे बेटे को भी नशेड़ी बाप ने नहीं छोड़ा। नशेड़ी द्वारा लाठी-डंडे और ईंट से पुत्रवधू के साथ मारपीट करते हुए एक विडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल महिला और दौलतपुर पंचायत के वार्ड 11 निवासी अरविंद साह की पत्नी सुशीला देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावन्दपुर में करवाया गया। पीड़िता ने खोदावंदपुर पुलिस को घटना की सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


घायल महिला ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उसका ससुर बिलेता साह रोज नशा पान करता है। फिर घर में आकर अक्सर मारपीट करता है। उसने बताया कि उसके ससुर नशा करके घर आए। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने नशा नहीं करने का आग्रह किया। इस बात से गुस्साए उसके ससुर ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट की। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। इतना ही नहीं नशेड़ी ने महिला को बचाने आए उसके पति के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बिलेता साह अक्सर नशापान कर घर आता है और भद्दी गाली गलौज करने लगता है। ऐसा करने से जो भी लोग मना करते हैं तो वह उनके साथ ही उलझकर मारपीट करने पर उतारू हो जाता है।


पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोसी धर्मेंद्र साह, जीतेंद्र साह और दिलीप साह ने भी उसके ससुर को मारपीट करने के लिए उकसाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed