{"_id":"642c0b1c57b4d0d39001862c","slug":"accused-of-ram-navami-violence-case-in-west-bengal-arrested-from-munger-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Violence: रामनवमी हिंसा मामले का आरोपी मुंगेर से गिरफ्तार, मक्ससपुर में रिश्तेदार के यहां छिपा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West Bengal Violence: रामनवमी हिंसा मामले का आरोपी मुंगेर से गिरफ्तार, मक्ससपुर में रिश्तेदार के यहां छिपा था
Tue, 04 Apr 2023 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Apr 2023 05:03 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में हुई रामनवमी हिंसा मामले में आरोपी सुमित साव को पुलिस ने मुंगेर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुमित साव कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मक्ससपुर इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। पश्चिम बंगाल की पुलिस मेडिकल जांच कराकर सुमित को कोर्ट में प्रस्तुत करेगी, फिर पश्चिम बंगाल ले जाएगी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी सुमित साव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हुई हिंसा मामले में आरोपी सुमित साव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस मेडिकल जांच कराकर सुमित को कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। इसके बाद सुमित को पश्चिम बंगाल साथ ले जाएगी। आरोपी सुमित साव कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मक्ससपुर इलाके में अपने रिश्तेदार कालीचरण के बेटे के यहां छिपा हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुमित पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह यहां धरहरा प्रखंड के बंगलवा में रिशेदार के घर रामनवमी के बाद आया था। रिश्तेदार से मिलने के बाद यह कासिम बाजार थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के यहां रह रहा था। सोमवार की देर रात पश्चिम बंगाल की पुलिस मुंगेर पहुंची। फिर कासिम बाजार पुलिस की मदद से आरोपी सुमित साव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बंगाल की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट हावड़ा सिटी की सात सदस्यीय टीम बीती रात मुंगेर पहुंची थी। वहीं, इस टीम का नेतृत्व कमिशनर ऑफ पुलिस हावड़ा प्रवीण कुमार त्रिपाठी कर रहे थे। गिरफ्तार युवक सुमित कुमार साव हावड़ा के मानिक पंचगड़ा थाना क्षेत्र के शंभू हलदर लेन हावड़ा सलखिया का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरोपी सुमित ने मुंगेर पुलिस को पूछताछ में बताया कि दो दिन पहले आया था। बंगाल पुलिस ने बताया कि रामनवमी के दिन हावड़ा शिवपुर में हुए दंगे में आरोपी युवक ने हथियार लहराते हुए फायरिंग की थी। उन्होंने कहा कि हथियार बरामद नहीं हुआ है। दो दिन पूर्व मुंगेर आया था। आरोपित को पहले सदर अस्पताल में ले जाकर मेडिकल जांच कराई जाएगी। अभी आरोपित से पश्चिम बंगाल की पुलिस पूछताछ कर रही है।