{"_id":"63dbb20e705ac859296fd880","slug":"accused-of-beheading-the-principal-here-there-is-a-ruckus-in-the-polytechnic-college-in-bihar-2023-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : यहां प्रिंसिपल पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, पॉलिटेक्निक कॉलेज में मचा है बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : यहां प्रिंसिपल पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, पॉलिटेक्निक कॉलेज में मचा है बवाल
Thu, 02 Feb 2023 06:22 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:22 PM IST
सार
सीवान जिले के चैनपुर थाना इलाके के बावनडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य रामपुकार चौधरी पर छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक छात्र को पीटते-पीटते सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
सीवान में छात्रों ने पॉलिटेक्निक में हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के चैनपुर थाना इलाके के बावनडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य रामपुकार चौधरी पर छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक छात्र को पीटते-पीटते सिर फोड़ दिया। कॉलेज में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति के कारण पिटाई और सिर फोड़े जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया। परीक्षा के लिए फॉर्म भरने से रोकने पर छात्र भड़क उठे। छात्रों का हुजूम प्रशासकीय भवन पहुंच गया और भीड़ ने कामकाज को बाधित भी कर दिया।
विज्ञापन
सीवान में छात्रों ने पॉलिटेक्निक में हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला
घंटों होता रहा बवाल-हंगामा
घायल होने के बाद इलाज करा कर जब वह कॉलेज पहुंचा तो बाकी के छात्र उसे देख कर प्रिंसिपल के खिलाफ आक्रोशित हो गए। छात्रों ने प्रिंसिपल को कॉलेज में ही घेर लिया और पुलिस प्रशासन के आने की बात करने लगे। छात्रों ने कहा कि प्रधानाचार्य फॉर्म नहीं भरने देते, लेकिन मारने को अधिकार उन्हें किसने दे दिया। थोड़ी देर के बाद चैनपुर ओपी की पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
क्या बोले थानाध्यक्ष
इस पूरे मामले में जब चैनपुर ओपी के थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि कुछ विशेष बात नहीं है, सभी को समझा कर मामले को शांत करा दिया गया है।