फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident today on patna bakhtiyarpur four lane toll road, Krishna Niketan Patna Fortuner killed bike rider

Accident News : फॉर्च्युनर ने बाइक सवार को उड़ाया; स्कूल के नाम से रजिस्टर्ड लग्जरी कार ने टोल रोड पर जान ली

Tue, 05 Sep 2023 06:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Sep 2023 06:38 PM IST
सार

Bihar News : पटना-बख्तियारपुर फोर लेन टोल रोड पर मंगलवार को लग्जरी फॉर्च्युनर कार ने एक बाइक सवार को उड़ा दिया। दोनों गाड़ियां तेज गति में थीं। यह फॉर्च्युनर कार राजधानी के एक स्कूल के नाम पर निबंधित है और उसपर स्कूल के मालिक का टाइटल अंकित है।

विज्ञापन
Accident today on patna bakhtiyarpur four lane toll road, Krishna Niketan Patna Fortuner killed bike rider
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर मंगलवार की शाम एक फॉर्च्यूनर ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचल डाला। इस हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पड़ ही हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पटना बख्तियारपुर सड़क को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


बाइक और कार में आमने सामने हुई भिड़ंत
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि एक फॉर्च्यूनर कार (BR01PM/ 0224) जिस पर कार मालिक के नाम का टाइटल लिखा था, फतुहा के तरफ से आ रही थी और पटना की तरफ से एक बाइक सवार तेज रफ्तार से फतुहा की तरफ जा रहा था। तभी सालिमपुर थाना क्षेत्र के नरौली हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार और बाइक में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में  बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद रियाज (32) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम 
बाइक और कार में टक्कर होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये और फतुहा -पटना मार्ग को जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटनाकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक मुआवजा की मांग को लेकर अड़े रहे। काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम खत्म किया। जाम ख़त्म होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फॉर्च्यूनर कार के मालिक की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed