{"_id":"31bd149c47a7ce796d3f739c7d3145ce","slug":"accident-in-bihar-12-chindren-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: सड़क दुर्घटना में 12 से अधिक स्कूली बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: सड़क दुर्घटना में 12 से अधिक स्कूली बच्चे घायल
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पूर्णियां जिले के के नगर थाना क्षेत्र के काझा गांव के निकट आज स्कूली बच्चों को लेकर आ रहे वाहन और एक जीप के बीच टक्कर हो जाने से 12 से अधिक बच्चे घायल हो गये।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धमदाहा से बच्चों लेकर स्कूल आ रहे एक वाहन की विपरीत दिशा से आ रही एक जीप से काझा गांव के निकट टक्कर हो गयी।
इस दुर्घटना में 12 से अधिक बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चों की उम, छह से दस वर्ष के बीच है।
सूत्रों ने बताया कि घायल बच्चों को पूर्णियां सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से छह बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गंभीर प से घायल दो बच्चों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ भेजा गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है जबकि जीप का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन