फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Abusing CM Nitish Kumar in front of the minister in Lalan Singh's area; Drug addict abused, Munger News, Bihar

Bihar : ललन सिंह के क्षेत्र में मंत्री के सामने सीएम नीतीश के लिए अपशब्द; नशेड़ी ने गाली देने की वजह भी बताई

Mon, 09 Oct 2023 12:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

बुजुर्ग ने दावा किया कि मुंगेर में खुलेआम शराब बिक रही है। शराबबंदी के बाद से तो होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह सरकार कि विफलता नहीं तो और क्या है। इसकी सारी जवाबदेही नीतीश सरकार को ही लेनी होगी।

विज्ञापन
Abusing CM Nitish Kumar in front of the minister in Lalan Singh's area; Drug addict abused, Munger News, Bihar
नशे में बुजुर्ग ने कई आरोप लगाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जब से शराबबंदी काननू लाया गया है तब से इस बात की बात लगातार उठ रही है कि शराब खुले आम बिक रहे हैं। शराबबंदी का कोई असर नहीं है। पहले लोग सरकार के मुंह पर बोलने से कतराते थे लेकिन अब खुलेआम वह इसके बारे में बोल रहे और बिहार सरकार का विरोध कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के लोकसभा क्षेत्र मुंगेर से। दरअसल, नगर भवन में जदयू द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में एक तरफ जहां जदयू के दिग्गज नेता और मंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करने में जुटे हुए थे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के शराबबंदी को ठेंगा दिखाते हुए एक शराबी बुजुर्ग ने मंच के पास पहुंचकर शराबबंदी की पोल खोल कर रख दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लड़के डिलीवरी ब्वॉय बनकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे
मीडिया और जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच शादीपुर निवासी नारायण मिस्त्री शराब के नशे में ही पहुंच गए और सरकार के शारब बंदी पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने चीख-चीख कर शारब बंदी को फ्लॉप बताते हुए कहा कि पहले शराब कलाली और शराब कि दुकानों पर मिलती थी तो बच्चे इससे अलग थे लेकिन आज शराबबंदी के नाम पर हर घर में शराब मिल रही। कम उम्र के लड़के डिलीवरी ब्वॉय बनकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारी जवाबदेही नीतीश सरकार को ही लेनी होगी
बुजुर्ग ने दावा किया कि मुंगेर में खुलेआम शराब बिक रही है। शराबबंदी के बाद से तो होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह सरकार कि विफलता नहीं तो और क्या है। इसकी सारी जवाबदेही नीतीश सरकार को ही लेनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने बच्चे सहित युवा पीढ़ी को भी शराब के नशे व धंधे में झोंक दिया है। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। बुजुर्ग बोलते रहे और वहां खड़े लोग देखते रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed