फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   About half a dozen villages of Hayaghat and Hanumannagar blocks of Darbhanga surrounded by floods

Bihar Flood: दरभंगा के दो प्रखंडों के करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ से घिरे; आवागमन के लिए अब नाव ही सहारा

Sat, 02 Sep 2023 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

Darbhanga Flood: दरभंगा के हायाघाट और हनुमाननगर प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। इस वजह से करीब 25 हजार की आबादी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
About half a dozen villages of Hayaghat and Hanumannagar blocks of Darbhanga surrounded by floods
नाव से अपने स्कूल जाते बच्चे और काम पर जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिला के हायाघाट और हनुमाननगर प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांव में बागमती और करेह नदी में उफान आने से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। हायाघाट प्रखंड मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पानी आ जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इस इलाके में बाढ़ का पानी आने से नया टोला, घरारी, सराय हामिद, हनुमाननगर प्रखंड के अम्माडीह, बहपत्ति, छतौना सहित करीब आधा दर्जन गांव बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों के लिए गांव से आवागमन करने का एकमात्र साधन नाव ही बचा है। बाढ़ का पानी आने से इस इलाके के करीब 25 हजार की आबादी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस इलाके के पीड़ितों को अपने पशुओं के लिए चारा जुटाने में सबसे ज्यादा समस्या हो रही है।
विज्ञापन




हनुमाननगर प्रखंड वार्ड नंबर 5 में मध्य विद्यालय के चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है। लेकिन यहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के डर से शिक्षक स्कूल को खोले हुए हैं। इस कारण बच्चे जान को जोखिम में डालकर नाव की सवारी कर पढ़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रामबृक्ष पासवान ने बताया कि पूरा इलाका बाढ़ के पानी से घिर गया है। इस इलाके में अभी तक जिला प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। बच्चों के स्कूल खुले हुए हैं। बच्चे नाव वाले को 10 रुपये देकर पढ़ने जाया करते हैं। बाढ़ के पानी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हायाघाट प्रखंड के अंचलाधिकारी अंकुर राय ने पुष्टि करते हुए कहा कि नयाटोला, घरारी सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि आज से पानी घटने लगा है। आज पानी की स्थिति देखने के बाद सामुदायिक किचेन चलाने का निर्णय लिया जाएगा। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में नौका परिचालन की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed