{"_id":"9b0f63f0-8bd2-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"aam-aadmi-party-on-hunger-strike-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आम आदमी पार्टी का आमरण अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में आम आदमी पार्टी का आमरण अनशन
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किये जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के बैनर तले 14 लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जिले के आर ब्लॉक चौराहे पर अनशन शुरु किया गया है। अनशनकारियों का कहना है कि बहुफसली जमीन का अधिग्रहण बंद न होने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
अनशन कर रहे राम उदय सिंह और कृष्ण मुरारी यादव ने कहा कि सरकार पूरे बिहार में उद्योग लगाने के बहाने बहुफसली जमीन का अधिग्रहण कर पूंजीपतियों को सस्ते दर पर जमीन आवंटित कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने किसानों की जमीन अधिग्रहित कर राज्य सरकार के करीबी लोगों को आवंटित कर दी है।
विज्ञापन
साथ ही कहा की जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों द्वारा आवाज उठाने पर सरकार ने उन्हें दबाने के लिये उनपर झूठे मुकदमे भी कर दिये। इनमें से छह किसान पिछले छह माह से जेल में हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से जुड़े आनंद कुमार ने कहा कि यह आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार पूरे बिहार में बहुफसली जमीन का अधिग्रहण बंद नहीं करती। साथ ही अधिग्रहित की गई ऐसी जमीनों को वापस किसानों को नहीं दे देती है। उन्होंने जेल में बंद निर्दोष किसानों को जल्द से जल्द रिहा करने की भी मांग की।