फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man who was going to bring medicines in Gopalganj was crushed by unknown vehicle, died on spot

Bihar News: दवा लाने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 31 Dec 2023 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Dec 2023 08:13 PM IST
सार

Gopalganj Hindi News: गोपालगंज में अपनी पत्नी के लिए दवा लाने बाजार जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत हो जाने से उसके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं।

विज्ञापन
A young man who was going to bring medicines in Gopalganj was crushed by unknown vehicle, died on spot
मृतक रंजन भगत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा मोड़ के पास अनियंत्रित वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी की दवा लाने मेडिकल दुकान पर जा रहा था। वहीं, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। मृत युवक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मतीनिया गांव निवासी भगेलु भगत के बेटे रंजन भगत (33) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रंजन भगत की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। पत्नी की दवा खरीदने के लिए रंजन पैदल ही पास के बाजार स्थित मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। अभी वह दीघवा मोड़ के पास ही पहुंचा था कि पीछे से एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह घटनास्थल पर ही गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बैकुंठपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और शव देखकर चीत्कार मारकर रोने लगे। परिजनों के रोने और बिलखने से पूरा महौल गमगीन हो गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से सीवान स्थिति एक पेट्रोलपंप पर पेट्रोल भरने का काम करता था। रंजन की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed