फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man committed suicide in Patna, shot in the head with a pistol, Crime News in Hindi. Bihar Police

Bihar News: पटना में युवक ने किया सुसाइड, काम करके घर लौटा तो कमरे में बंद हो गया; पिस्टल से सिर में मारी गोली

Sun, 24 Sep 2023 10:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Sep 2023 10:15 AM IST
सार

Patna News : आलमगंज थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक कुछ दिनों से तनाव में जिंदगी जी रहा था और शनिवार की देर रात खुद ही पिस्टल से सर में गोली मार ली। युवक की पहचान चैली टाल निवासी अमन राज (25) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
A young man committed suicide in Patna, shot in the head with a pistol, Crime News in Hindi. Bihar Police
अमन राज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने पिस्टल से अपने ही सिर में गोली मार ली। आननफानन में लोगों ने इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मीत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


अमन ने पिस्टल कहां से लाया, यह बड़ा सवाल
आलमगंज थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक कुछ दिनों से तनाव में जिंदगी जी रहा था और शनिवार की देर रात खुद ही पिस्टल से सर में गोली मार ली। युवक की पहचान चैली टाल निवासी अमन राज (25) के रूप में हुई है। पुलिस युवक के मोबाइल का सीडीआर निकालने की तैयारी कर रही है। अमन राज पिस्टल कहां से लाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पिस्टल गैर लाइसेंसी था। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाम में घर लौटा और खुद को कमरे में बंद कर लिया
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमन राज पिछले कुछ दिनों से तनाव में रहा था। आसपास के लोगों का मानना है कि अमन राज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह प्राइवेट सेक्टर में ही काम करता थ। शनिवार की देर रात वह काम से लौट के बाद अपने घर आया। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर में बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन देखने गए तो दंग रह गए। अमन से सिर से खून निकल रही थी। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed