फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A person was crushed to death in Nalanda with a stone, dead body found on a mountain in Rajgir

Bihar Crime: नालंदा में एक शख्स को पत्थर से कूचा, अवैध संबंध को लेकर हत्या का आरोप, राजगीर में पहाड़ पर मिला शव

Sat, 15 Apr 2023 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Apr 2023 06:24 PM IST
सार

राजगीर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि घोड़ा कटोरा जाने वाले मार्ग के पहाड़ पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां से एक टेंपो भी बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने नवादा जिले के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। अवैध संबंध को लेकर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
A person was crushed to death in Nalanda with a stone, dead body found on a mountain in Rajgir
व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में फैली सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गया के एक व्यक्ति की नालंदा में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ा कटोरा जाने वाले मार्ग की है। मृतक की पहचान गया के अतरी थाना क्षेत्र के सारसु टोला मिर्चायगंज निवासी जगदेव मांझी के बेटे बिंदु राजवंशी (40) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, अवैध संबंध को लेकर बिंदु की हत्या की गई है। उसके नवादा जिले की एक महिला से कई सालों से अवैध संबंध थे। इसी विवाद को लेकर पहले उन लोगों के द्वारा बिंदु की पुल से बांध पिटाई भी की गई थी। बिंदु टेंपो चलाने का काम करता था और किसी काम को लेकर वह राजगीर आया हुआ था।
विज्ञापन


बिंदु की पत्नी के मुताबिक, शुक्रवार को जब उसने अपने पति को कॉल किया था तो आसपास से कुछ और लोगों की आवाजें आ रही थीं। उसने आशंका जताई कि उन्हीं लोगों ने खिला-पिलाकर पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगीर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि घोड़ा कटोरा जाने वाले मार्ग के पहाड़ पर लाश मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से एक टेंपो भी बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने नवादा जिले के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। अवैध संबंध को लेकर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed