फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A laborer crushed to death due to an auto overturned in Buxar, six people were injured

Bihar: बक्सर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, एक मजदूर की दबकर मौत, तेज रफ्तार वाहन के चकमा देने से हुआ हादसा

Fri, 28 Apr 2023 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Apr 2023 01:17 PM IST
सार

बक्सर में डुमरांव नावानगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार एक मजदूर की दबने से मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन अन्य सवार घायल हो गए। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोगों ने घायलों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
A laborer crushed to death due to an auto overturned in Buxar, six people were injured
डुमरांव नावानगर मुख्य मार्ग पर पलटा हुआ ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बक्सर में डुमरांव नावानगर मुख्य मार्ग पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, एक मजदूर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। लोगों के चीखने की आवाज सुन स्थानीयों ने घायलों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घटना NH-120 पर गुरुवार की रात नौ बजे की है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डुमरांव थाना अध्यक्ष ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डुमरांव जेपी चाट दुकान पर मजदूरी करने वाले देवनाथ यादव (50) खलवा इनार निवासी हैं। जो दुकान बंद होने पर ऑटो में सवार होकर वापस घर जा रहे थे, जिसमें आठ लोग और सवार थे। ऑटो जैसे ही कोरानसराय के नजदीक टेढ़की पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से एक तेज रफ्तार लग्जरी कार आ रही थी। इससे ऑटो चालक चकमा खा गया और ऑटो से नियंत्रण खो दिया। ऑटो जैसे ही टेढ़की पुल से आगे बढ़ा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान ऑटो के नीचे दबने से देवनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतक की मां, पत्नी और बच्चे रोते हुए पहुंचे। जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गईं। वहीं, सूचना पर पहुंचे डुमरांव थाना प्रभारी विन्देश्वरी राम ने शव को कब्जे में ले लिया। फिर परिजनों की सहमति पर पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed