{"_id":"651fff181e7939d0b901cdc8","slug":"a-child-s-leg-slipped-while-seeing-fish-hunting-in-river-in-bettiah-disappeared-in-rapid-water-flow-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नदी में मछली का शिकार देख रहे एक बालक का पैर फिसला, तेज धार में बहकर हुआ गायब; खोज में जुटी SDRF","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नदी में मछली का शिकार देख रहे एक बालक का पैर फिसला, तेज धार में बहकर हुआ गायब; खोज में जुटी SDRF
Fri, 06 Oct 2023 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:05 PM IST
सार
Bihar News: बेतिया में नदी में मछली का शिकार देख रहा एक बच्चा पैर फिसलने से पानी में गिर गया और नदी की तेज धार में बह गया। पास ही मौजूद मछुआरों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम बच्चे की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में नदी में मछली का शिकार देख रहे एक बालक का पैर फिसला और नदी के तेज धार में बहकर गायब हो गया है। मछली पकड़ रहे लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह पानी की तेज धार में बहकर कहां चला गया, कुछ पता ही नहीं चल पाया। मामला जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मर्जदवा बलथर मुख्य पथ में नौखनिया नदी के बजरुआ पुल के पास की है। वहीं, नदी की धार बहे बालक की पहचान नकछेद बहुअरवा गांव निवासी रवि शाह के बेटे लक्की कुमार (8) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ मछुआरे नौखनिया नदी में मछली पकड़ रहे थे। वहीं, पर खड़े होकर लक्की कुमार मछिलयों का शिकार देख रहा था। नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से पानी की रफ्तार बढ़ गई है। मछली पकड़ते देखने के दौरान अचानक लक्की कुमार का पैर फिसल गया और देखते ही देखते वह नदी की तेज धार में बह गया। मछुआरों ने भी उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वह तेज धार में बहकर कहीं और चला गया, जिससे उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं, मछुआरों के हो हल्ला पर आसपास के लोग आए और खोजबीन शुरू की। साथ ही घटना की सूचना पुरुषोत्तमपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। वहीं, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लक्की कुमार को ढूंढने की कोशिश कर रही है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद से लक्की कुमार की मां पूनम देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लक्की कुमार तीन भाई है जो अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़ा है। वहीं, सूचना पाकर सीओ कुमार राजीव रंजन घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। प्रशासन शव को ढूंढने में लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन