फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A bike rider hit a student walking on the road in Supaul, died on the spot

Bihar News: बाइक सवार ने सड़क पर टहल रहे छात्र को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 10 Jul 2023 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jul 2023 02:32 PM IST
सार

Supaul Accident News: मृतक के परिजनों का कहना है कि देर रात राजीव कुमार ने पढ़ाई-लिखाई कर खाना खाया। उसके बाद वह घर से बाहर रास्ते पर टहलने निकला था। इसी दरम्यान बाजितपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A bike rider hit a student walking on the road in Supaul, died on the spot
अस्पताल में परिजनों से मृतक युवक की जानकारी जुटाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल में रविवार की देर रात तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने सड़क पर टहलने निकले एक छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र घायल होकर वहीं गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लहरनियां बाजितपुर सड़क मार्ग पर लहरनियां चौक के पास हुई। मृतक छात्र की पहचान लहरनियां वार्ड नंबर 7 निवासी बीरेंद्र सरदार के बेटे राजीव कुमार (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि देर रात राजीव कुमार ने पढ़ाई-लिखाई कर खाना खाया। उसके बाद वह घर से बाहर रास्ते पर टहलने निकला था। इसी दरम्यान बाजितपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे राजीव वहीं जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। उसके बाद उसे जख्मी अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक भी जख्मी हुए, जिनका कहीं और इलाज हो रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार चालक और उसके साथ बैठे अन्य युवक ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन


मामले को लेकर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि जख्मी आरटीए पेसेंट को ब्रॉड डेड अवस्था में ही परिजन द्वारा यहां लाया गया था। सूचना स्थानीय त्रिवेणीगंज पुलिस को दी गई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed