Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A 20-day journey on foot: Why did Lakshman from Indore travel 4,000 km to reach Bihar Where will he go next

28 महीने 20 दिनों तक पैदल यात्रा: इंदौर के लक्ष्मण 4000 किलोमीटर दूर बिहार क्यों आए? अब कहां-कहां जाएंगे

Sat, 28 Nov 2026 03:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

71 वर्षीय इंदौर निवासी लक्ष्मण नामदेव गणवीर 28 महीने 20 दिन से पैदल यात्रा कर चुके हैं। 4000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर वे पितरों, शहीदों और हादसों में जान गंवाने वालों के पिंडदान के संकल्प पर निकले हैं।

विज्ञापन
A 20-day journey on foot: Why did Lakshman from Indore travel 4,000 km to reach Bihar Where will he go next
इंदौर के लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्र सिर्फ एक संख्या है, इसका उदाहरण कैमूर जिले के दुर्गावती में देखने को मिला। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 71 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर 28 महीने 20 दिन से पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे अब तक 4000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं।

विज्ञापन

लक्ष्मण की यह यात्रा किसी सैर-सपाटे के लिए नहीं है। वे अपने पितरों, देश के लिए शहीद हुए जवानों और हादसों व आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के पिंडदान के संकल्प के साथ निकले हैं। जुलाई 2024 में इंदौर से शुरू हुई उनकी यात्रा उज्जैन, देवास, सांची, बागेश्वर धाम, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी होते हुए गया जी पहुंची। वहां उन्होंने विष्णुपद धाम में पिंडदान किया। अब वे काशी, अयोध्या और प्रयागराज की यात्रा पर हैं। गया से लौटते समय औरंगाबाद और रोहतास के रास्ते कैमूर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

इस यात्रा में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लक्ष्मण अपनी पीठ पर करीब 30 किलो सामान लेकर चलते हैं। रास्ते में ढोल और घुंघरू भी बजाते हैं। वे रोजाना 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलते हैं और शाम 5 बजे के बाद विश्राम करते हैं। बारिश, गर्मी, ठंड और जंगल-पहाड़ भी उनके हौसले को डिगा नहीं सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशे से कलाकार लक्ष्मण इंदौर में शादी-विवाह के कार्यक्रमों में ढोल बजाते हैं। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका एक बेटा एलआईसी में कार्यरत है, जबकि एक बेटी शिक्षिका और दूसरी नर्स है। बच्चों ने उन्हें ट्रेन से यात्रा करने की सलाह दी थी, लेकिन लक्ष्मण ने पैदल ही अपना संकल्प पूरा करने का फैसला किया।

वे अपने साथ एक बैनर भी लेकर चलते हैं। इस पर लिखा है- शिक्षित रहो, संगठित रहो, संघर्ष करो, जय विश्व भारत, जियो और जीने दो, हंसते रहो-हंसाते रहो। लक्ष्मण का कहना है कि उनकी यह यात्रा सिर्फ धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि देश, समाज और मानवता के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी एक प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed