फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   76 people including JDU mlc died due to covid19 in Bihar

दर्दनाक : बिहार में कोरोना का कहर जारी, जदयू विधान पार्षद समेत 76 लोगों की मौत

Sun, 09 May 2021 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 May 2021 12:01 AM IST
सार

राज्य में पिछले साल मार्च से लेकर अब तक 58.02 लाख लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 46.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 79.27 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।
 

विज्ञापन
76 people including JDU mlc died due to covid19 in Bihar
बिहार में कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जदयू के एक विधान पार्षद समेत 76 लोगों की मौत के बाद राज्य में महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 3,215 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार कल से 12,948 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस दौरान 14,902 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या दो हजार तक गिरकर 1.12 लाख रह गई है। मृतकों में जदयू के विधान पार्षद तनवीर अख्तर भी शामिल हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां आईजीआईएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


वह एक महीने से भी कम समय में कोविड-19 से जान गंवाने वाले राज्य विधान परिषद के दूसरे सदस्य हैं। लगभग 15 दिन पहले भाजपा विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी का महामारी से निधन हो गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में पिछले साल मार्च से लेकर अब तक 58.02 लाख लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 46.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 79.27 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।


वहीं, पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 171 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 10,315 हो गई। संक्रमण के 9,100 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4,33,689 हो गई है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 71,948 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed