{"_id":"573c2cc44f1c1b6d75ac7262","slug":"70-years-old-man-marriage-with-25-year-old-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोः 70 साल के वृद्ध ने 20 साल की लड़की से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियोः 70 साल के वृद्ध ने 20 साल की लड़की से रचाई शादी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस उम्र में लोग अपने नाती-पोतों के साथ खेलकर जीवन का सफर पूरा करते हैं उस दौर में अगर किसी को सहारे के लिए किसी की तरफ तकना पड़े तो फिर जीवन मुश्किल हो जाता है। लेकिन बिहार के बोधगया के रहने वाले रामाशीष यादव ने इस मुश्किल को आसान करने के लिए नए जीवनसाथ की तलाश कर ली जो उनका सहारा बन सके।
विज्ञापन
उन्होंने अपने से उम्र में काफी छोटी 20 साल की लक्ष्मी से विवाह रचा लिया। पूरे विधि विधान के साथ हुई शादी में रामाशीष के घर वाले भी शामिल रहे और लक्ष्मी के भी।
विज्ञापन
रामाशीष ने बताया कि भरे पूरे परिवार में होने के बावजूद भी वह खुद को अकेला समझते थे। उनके बहू बेटे उन्हें खाने पीने तक के लिए तरसा देते थे। उन्हें कई कई दिन तक भोजन नहीं दिया जाता था जिससे कई बार वह भूखे सोने के लिए मजबूर हो जाते थे।
विज्ञापन
इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने वजीरगंज की रहने वाली लक्ष्मी से विवाह किया है। उनकी पत्नी लक्ष्मी यूं तो उम्र में उनसे काफी छोटी है लेकिन वह कहती हैं कि वह अपने पति का पूरा ख्याल रखेंगी।
हालांकि उन्होंने यह माना कि उसके घर की माली हालात काफी खराब है और उसने आर्थिक तंगी की वजह से यह शादी की है। शादी की सारी रस्म एक मंदिर में पूरी हुई जिसके बाद इसे रजिस्ट्रार के यहां भी रजिस्टर्ड करा दिया गया। बताया जा रहा है लक्ष्मी पहले से शादी शुदा है और उसके पति ने उसे छोड़ दिया था।