{"_id":"627696901f36671a6c27a086","slug":"65-years-old-groom-went-for-his-groom-after-42-years-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी शादी: 65 साल का दूल्हा 42 साल बाद दुल्हन को लेने पहुंचा, जुटी भारी भीड़, लोग लेने लगे सेल्फी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी शादी: 65 साल का दूल्हा 42 साल बाद दुल्हन को लेने पहुंचा, जुटी भारी भीड़, लोग लेने लगे सेल्फी
Sat, 07 May 2022 09:26 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 07 May 2022 09:26 PM IST
सार
इस उम्र में दूल्हा-दुल्हन बने राजकुमार सिंह और शारदा देवी की खुशी साफ देखने को मिली। राजकुमार मशहूर सेवन सिस्टर्स के पिता हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा जिले में एक ऐसी बारात निकली जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इतना ही लोगों में दूल्हे के साथ सेल्फी लेने की होड़ भी लग गई। दरअसल, शादी के 40 साल बाद दोंगा गौना कराने 65 वर्षीय कमल सिंह दूल्हा बनकर ससुराल छपरा के आमडाढी जा रहे थे और उन्हें देखने के लिए गुरूवार देर शाम एकमा में जबरदस्त भीड़ लग गई। अपनी आधा दर्जन बेटियों को पुलिस में भर्ती कराने वाले नाचाप गांव निवासी कमल सिंह की 42 साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
मनमुटाव के कारण शादी के बाद ससुराल नहीं गए थे कमल
हालांकि मनमुटाव के कारण शादी के बाद वे ससुराल नहीं गए। फिर चार दशक बाद इसका एहसास हुआ तो दोंगा गौना की रस्म पूरे गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ा और गाड़ियों के काफिले के साथ आमडाढ़ी गांव पहुंचे। रथ पर सवार दूल्हा बने कमल सिंह के साथ लोग सेल्फी ले रहे थे। बाजार में जाम से निपटने के लिए एकमा पुलिस भी मुस्तैद रही। वहीं बुजुर्ग दंपति के बच्चों ने गवना दोंगा की रस्म के लिए मां को 15 अप्रैल 2022 को मायके भेज दिया था।
विज्ञापन
इस उम्र में दूल्हा-दुल्हन बने राजकुमार सिंह और शारदा देवी की खुशी साफ देखने को मिली। राजकुमार मशहूर सेवन सिस्टर्स के पिता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सातों बहनें बिहार पुलिस और सेना में कार्यरत हैं। उन्होंने बेटियों को नौकरी दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। वहीं अपने इकलौते बेटे को इंजीनियर बनाया है। राजकुमार गांव में आटा चक्की चलाते हैं।
विज्ञापन
एकमा के आमडाढ़ी निवासी राजकुमार की शादी 42 साल पहले पांच मई को शारदा देवी के साथ हुई थी। लेकिन पत्नी का दोंगा (गौना) नहीं हो पाया था। इस रस्म में पत्नी को मायके से अपने पति के घर दोबारा जाना होता है। चार दशक बाद जब ये मौका आया तो यादगार बन गया।