फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   61 people die in heatwave in bihar, Gaya District Magistrate imposed section 144

बिहार में अब प्रचंड गर्मी का कहर, गया में लगाई धारा 144, स्कूल 22 जून तक बंद

Mon, 17 Jun 2019 09:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Mon, 17 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
61 people die in heatwave in bihar, Gaya District Magistrate imposed section 144
बिहार में गर्मी का कहर - फोटो : एएनआई

बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गया में गर्मी को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है। गया के जिला मजिस्ट्रेट ने चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए आदेश जारी कर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच सरकारी और गैर-सरकारी निर्माण कार्य, मनरेगा श्रम कार्य और किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और खुले स्थानों पर लोगों के खड़े होने पर रोक लगा दी है।साथ ही बिहार के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त करने वाले स्कूल 22 जून तक बंद रखने का भी आदेश दिया है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
 

बता दें कि बिहार में दिमागी बुखार के बाद अब प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है। लू लगने से गर्मी के इस मौसम में अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक मौत गया और औरंगाबाद जिले में हुई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को बताया कि औरंगाबाद जिले में 30, गया में 35 और नवादा में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
 


उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा मुहैया कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

 


प्रचंड गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक से लोग लगातार बीमार हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लू से मरने वाले के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed