{"_id":"58467e614f1c1bf959448892","slug":"5-held-after-posting-picture-with-liquor-bottle-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बोतल के साथ फेसबुक पर लिखा 'पार्टी ऑल नाइट', 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की बोतल के साथ फेसबुक पर लिखा 'पार्टी ऑल नाइट', 4 गिरफ्तार
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद फेसबुक पर शराब की बोतल के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पुलिस ने शराब के शौकीन युवक और उसके साथियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लहेरी थाना क्षेत्र के रहने वाला युवक विक्की ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर एक तस्वीर साझा की। उसने शराब की बोतल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और उसके नीचे ‘पार्टी ऑल नाइट’ लिखा। यह पोस्ट उसने अपने कई साथियों के साथ साझा भी किया। पुलिस के आला अधिकरियों की नजर इस पोस्ट पर पड़ गई और स्थानीय थाना को युवक की खोज कर करवाई का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए उस युवक को ट्रैश किया फिर विक्की को उसके दोस्तों के साथ शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों में एक पटना का रहनेवाला है। सभी को मेडिकल जांच कराने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बिहार में इस तरह की यह पहली घटना है जब फेसबुक पर शराब की बोतल के साथ तस्वीर पोस्ट करने के बाद गिरफ्तारियां हुई हैं।