फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Earthquake in Bihar News: 5.3 magnitude earthquake in Bihar affected many districts

बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.3 रही तीव्रता

Wed, 16 Sep 2020 10:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Sep 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Earthquake in Bihar News: 5.3 magnitude earthquake in Bihar affected many districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

बिहार के कई जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के सहरसा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत नेपाल से लगे जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह लगभग पांच बजकर चार मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टल स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, नेपाल की राजधानी काठमांडो में जोरदार भूकंप का झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडो घाटी के सिंधुपालचौक जिले के रामचे इलाके में था। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।
विज्ञापन


 

भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटके नेपाल से सटे बिहार के जिलों में भी महसूस किए गए। राहत की बात ये है कि अब तक भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसके पहले 2015 में बिहार में विनाशकारी भूकंप आया था। उस समय भी भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडो के पास पोखरा में था। उस समय 7.9 की तीव्रता से आई भूंकप से करीब नौ हजार लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed