फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   49 lakh loot happened with big grocery businessman of city robber fired to creadited panic

बिहार: मुंगेर में किराना कारोबारी के कर्मचारी से 59 लाख रुपये की लूट, पीछा नहीं करने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग

Tue, 19 Oct 2021 08:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 08:45 AM IST
सार

बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी किया और बैग लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
49 lakh loot happened with big grocery businessman of city robber fired to creadited panic
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में लूटपाट, डकैती और हत्या की वारदात फिर से तेज होने लगी है। अपराधी दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर का है। शहर के मकससपुर के रहने वाले किराना कारोबारी लक्ष्मी साह के पुत्र गोपाल साह के 49 लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिए। सोमवार की शाम 5:00 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर कारोबारी के कर्माचीर से 49 लाख रुपये लूट लिए। पीछा नहीं करने और आसपास में भय पैदा करने के लिए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पैसे लेकर भागने के दौरान लुटेरों ने गोली भी चलाई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले में व्यवसायी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शहर के सबसे बड़े किराना व्यवसायी गोपाल साह के दो कर्मचारी सौरभ और धर्मेंद्र कुमार अलग-अलग बाइक से  मकसपुर से मुख्य ब्रांच एसबीआई बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे। अपने कर्मचारी के साथ साथ व्यवसायी भी बेटी को लेकर बाइक से पीछे पीछे चल रहे थे। आगे की बाइक पर दोनों कर्मचारी एक बैग में पैसे लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन


हवाई फायर कर दहशत फैलाया
तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मछली आढ़त के मस्जिद अहमदिया के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने कर्मचारी की गाड़ी में टक्कर मार दी। कर्मचारी कुछ समझ पाता पिस्टल दिखाकर बाइक सवार ने पैसे से भरा बैग को छीन लिया। वहीं, कर्मचारी से पैसे छीनता देख व्यवसायी गोपाल साह बदमाशों के पीछे दौड़कर शोर मचाने लगे, जिसपर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग कर भय का माहौल पैदा कर दिया और बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed