{"_id":"5bb2f9cb867a557ffc6c001d","slug":"4624-sensors-did-tax-evasion-in-bihar-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में 4624 संवेदकों ने कर वंचना की : सुशील मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में 4624 संवेदकों ने कर वंचना की : सुशील मोदी
भाषा, पटना
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि 4624 संवेदकों ने 4687 करोड़ का भुगतान लेने के बावजूद विवरणी दाखिल नहीं कर करवंचना की।
विज्ञापन
अधिवेशन भवन में आयोजित जीएसटी के अन्तर्गत कर भुगतान पर ‘टीडीएस-टीसीएस कटौती’ शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुशील ने कहा कि इस साल मार्च तक 7616 संवेदकों अथवा आपूर्तिकर्ताओं ने राज्य सरकार से 7369 करोड़ का भुगतान प्राप्त किया, जबकि इनमें से 4624 संवेदकों ने 4687 करोड़ का भुगतान लेने के बावजूद विवरणी दाखिल नहीं कर करवंचना किया।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसे संवेदकों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि गैरनिबंधित संवेदकों को कोई आपूर्ति आदेश नहीं दिया जायेगा वहीं विवरणी दाखिल नहीं करने वालों का भुगतान रोक दिया जायेगा। सुशील ने कहा कि टीडीएस कटौती का उद्देश्य करवंचना को रोकना है।
विज्ञापन