{"_id":"6188edc60b330053ef415a45","slug":"40-deaths-in-six-days-due-to-spurious-liquor-in-bihar-cm-nitish-kumar-called-high-level-meeting-on-16th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जहरीली शराब से छह दिन में 40 मौतें, नीतीश कुमार ने 16 नवंबर को बुलाई उच्चस्तरीय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जहरीली शराब से छह दिन में 40 मौतें, नीतीश कुमार ने 16 नवंबर को बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
Mon, 08 Nov 2021 08:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:24 PM IST
सार
बिहार में दीपावली से एक दिन पहले से जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। छह दिन में अबतक 40 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : twitter.com/NitishKumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराबबंदी के बावजूद सिर्फ छह दिन के अंदर जहरीली शराब पीने से हुईं 40 मौतों ने नीतीश सरकार को हिला कर रख दिया है। मौतों के आंकड़ों को देखते हुए खुद सीएम नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। इसके बाद उन्होंने 16 नवंबर को बिहार में शराबबंदी पर उच्चस्तरीय बैठक बुला ली है। बिहार में पहले से ही शराब की बिक्री और उत्पादन पर प्रतिबंध है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीतीश बोले, होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं करने वालों पर एक्शन होगा, वे बच नहीं सकते। जिम्मेदारी नहीं निभाने वालों पर कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल बयान देते हैं, करते कुछ नहीं। अगर उनके पास कोई जानकारी है तो पुलिस को क्यों नहीं देते हैं? सूचना देने के बदले केवल पत्र लिखिएगा, मीडिया में बयान दीजिएगा, तो इससे क्या लाभ होगा?
विज्ञापन
दीपावली के एक दिन पहले से शुरू हुई मौतें
बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई मौतें अचानक से सामने आईं। दीपावली के एक दिन पहले ही यहां कुछ लोगों की मौत हुई, इसके बाद से सिवान, गोपालगंज, बेतिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जैसे जिलों से मौत की खबरें सामने आने लगीं। आंकड़ों को देखा जाए तो महज छह दिन के अंदर ही राज्य में जहरीली शराब से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी कोई बीमार है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए।
एक्शन में पुलिस
शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में जहरीली शराब का कारोबार सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। मौतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से करीब 280 लीटर देसी शराब बदामद की है। इस क्रम में तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया गया है।