{"_id":"2315f8da-6384-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"4-labourers-of-jharkhand-killed-in-gopalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालगंज में झारखंड के 4 मजदूरों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपालगंज में झारखंड के 4 मजदूरों की हत्या
गोपालगंज/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 21 Jan 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठा पर काम करने वाले झारखंड के चार मजदूरों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। हाइवे के किनारे पुलिस ने रविवार को चारों शवों को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया कि दूसरे स्थान पर इनकी हत्या करने के बाद शव को हाइवे के किनारे फेंका गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद आरक्षी अधीक्षक निताशा गुड़िया के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को एनएच 28 के किनारे सिधवलिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के समीप एक महिला व एक पुरुष का शव बरामद किया गया। अभी इन शवों के बारे में पुलिस पता लगा ही रही थी कि कुछ ही दूरी पर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के करसघाट गांव के समीप इसी हाइवे के किनारे एक और महिला व पुरुष का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
एक साथ चार शवों के बरामद होने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी। एसपी निताशा गुड़िया तथा एसडीपीओ निर्मला कुमारी सहित तमाम वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा शवों के बारे में पड़ताल शुरू कर दी।