{"_id":"5b1b54ff4f1c1b64068b53d2","slug":"38-35-in-math-physics-in-bihar-some-students-score-more-than-total","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड का नया कारनामा, '38\/35' कुल प्राप्तांक से ज्यादा दे दिए गए नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार बोर्ड का नया कारनामा, '38/35' कुल प्राप्तांक से ज्यादा दे दिए गए नंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 09 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग बिहार बोर्ड के पिछले कलंक को अभी भूले भी नहीं कि अब नया कारनामा देखिए। बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद डर था भी कि कही कुछ छीछालेदर ना हो तो खबर आ गई। बिहार बोर्ड ने गजब कारनामा कर दिखाया है। कई छात्रों को टोटल से ज्यादा नंबर दे दिए गए हैं। यहां तक कि कुछ छात्रों का तो ये भी आरोप है कि उन्होंने परीक्षा दी ही नहीं, बावजूद इसके उन्हें नंबर बांट दिए गए।
विज्ञापन
अरवाल जिले के भीम कुमार ने बताया कि उन्हें गणित में कुल 35 नंबर की परीक्षा में 38 नंबर मिले हैं। वहीं एक अन्य परीक्षा में उन्हें 37/35 अंक मिले हैं। इसी तरह पूर्वी चंपारण के संदीप राज का कहना है कि उन्हें फिजिक्स में 35 में से 38 नंबर मिले हैं। दरभंगा के राहुल कुमार को तो गणित में 35 में से 40 नंबर दे दिए गए।
विज्ञापन
वैशाली की जाह्नवी सिंह ने दावा किया है कि उसने बायोलॉजी का पेपर दिया ही नहीं, फिर भी उसे इस विषय में बोर्ड ने 18 नंबर दे दिए। पटना के राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज में पढ़ने वाले सत्य कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ है, बिना परीक्षा दिए उन्हें भी अंक बांट दिए गए।
विज्ञापन