फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   36 girls students injured in Kasturba Gandhi girls hostel bihar

बिहार: छेड़छाड़ की शिकायत पर गुंडों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर की मारपीट, 36 छात्राएं घायल

Sun, 07 Oct 2018 12:25 AM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Sun, 07 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
36 girls students injured in Kasturba Gandhi girls hostel bihar

 बिहार के सुपौल जिले में एक स्कूल की 30 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों ने जब एक दीवार पर कथित तौर पर पड़ोस के एक स्कूल के लड़कों द्वारा लिखी गयीं कुछ अशिष्ट टिप्पणियों का विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी ने पीटीआई को बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी चोटिल लड़कियां जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सुपौल में दरपखा गांव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं हैं। घटना शनिवार शाम की है जब आवासीय विद्यालय की छात्राएं अपने परिसर में खेल रही थीं।
विज्ञापन


सुपौल के जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने पीटीआई को बताया कि दोनों स्कूल एक ही परिसर में हैं जिनकी इमारतें अलग हैं लेकिन खेल का मैदान एक ही है। लड़कों ने कथित तौर पर लड़कियों के स्कूल की दीवार पर कुछ अभद्र टिप्पणी लिख दी थीं। लड़कियों ने इसका विरोध किया और लड़कों को पीट-पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सभी नाबालिग लड़कों ने अपने माता-पिता को यह बात बताई जिसके बाद उनकी माताओं ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में घुसकर लड़कियों पर हमला बोल दिया। यादव ने बताया कि घटना के समय खेल के मैदान में 74 बालिकाएं थीं और उनमें से 30 को चोट आई।


डीएम ने बताया कि सभी चोटिल छात्राओं को त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 20 बालिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। बाकी 10 का उपचार चल रहा है और एक या दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed